दिल्ली चुनाव (delhi election) में प्रचंड जीत के साथ राजधानी में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (bjp) की सत्ता में वापसी हुई है। बीजेपी की सत्ता में वापसी के साथ ही अब सब की नजरें दिल्ली का अगल मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर टिकी हुईं हैं। जानकारी के मुताबिक, 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण (delhi cm oath ceremony) का भव्य समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। हालांकि अभी बीजेपी की तरफ से शपथ ग्रहण की तारीख का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन इतना तो कंन्फर्म है कि बीजेपी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण (delhi oath ceremony) कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटी हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में बीजेपी के बड़े-बड़े नेता, मंत्री और सहयोगियों के अलावा फिल्मस्टार, डिप्लोमेट्स और उद्योगपति शामिल होंगे। साथ ही भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी को यादगार बनाने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। रामलीला मैदान (ramleela maidan oath ceremony) में शपथ ग्रहण समारोह शाम 4:30 बजे शुरू होगा। शपथ ग्रहण समारोह से पहले रामलीला मैदान (ramleela maidan) के मंच पर एक रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम होगा, जिसमें कैलाश खेर भी प्रस्तुति देंगे।
20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल
इस भव्य आयोजन में 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। प्रमुख देशों के डिप्लोमेट्स को भी आमंत्रित किया गया है। दिल्ली चुनावों में प्रचार करने वाले बीजेपी के अन्य राज्यों के नेता और कार्यकर्ता भी इस अवसर पर मौजूद रह सकते हैं।
फिल्मी सितारे और उद्योगपति शामिल
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में 50 से अधिक फिल्मी सितारे और उद्योगपति भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, दिल्ली के किसान, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी, जिनमें ‘लाड़ली बहनें’ भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम में दिल्ली के आम नागरिकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
ये हस्तियां भी हो सकती हैं शामिल
शपथ ग्रहण समारोह (delhi oath ceremony news) में फिल्म स्टार्स और उद्योग पति के अलावा देश के आध्यात्मिक नेता भी शामिल होंगे। आध्यात्मिक नेताओंँ का प्रतिनिधित्व बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री और अन्य धार्मिक हस्तियां करेंगी।
कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री?
दिल्ली चुनाव के नतीजे आए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी राजधानी की कमान किसके हाथ में जाएगी, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि शीर्ष पद किसे मिलेगा। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस और अमेरिका यात्रा के कारण फैसला टल गया था। लेकिन अब, उनके लौटने के दो दिन बाद भी कोई घोषणा नहीं हुई है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है।
जानकारी के अनुसार, इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री की रेस में बीजेपी नेता परवेश वर्मा, जो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहेब सिंह वर्मा के बेटे हैं, सबसे आगे माने जा रहे हैं। लेकिन संभावित नामों की सूची में 15 से कम उम्मीदवार नहीं हैं, जिनमें कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के पद के दावेदार भी शामिल हैं।
मीडिया रिपोक्ट के मुताबिक, अब तक नौ नामों का चयन किया गया है, जिसमें दिल्ली को मुख्यमंत्री सहित आठ मंत्री होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के 48 विधायक आने वाले बुधवार को अपने नेता का चयन करने के लिए बैठक करेंगे, जो आम आदमी पार्टी की आतिशी की जगह लेंगे।
क्यों हारी AAP?
दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त वापसी करते हुए राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें जीतीं, जबकि आप को केवल 22 सीटों से संतोष करना पड़ा। AAP की 10 साल की सरकार का अंत उसके नेताओं पर लगे बड़े भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते हुआ, जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। उनके अलावा कई अन्य नेता, जिनमें उनके तत्कालीन डिप्टी मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं, महीनों तक जेल में रहे।
सिर्फ कथित शराब नीति घोटाले ही नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल पर लगे “शीश महल” के आरोप भी उनकी हार का प्रमुख कारण रहा। इसके अलावा 33.6 करोड़ रुपए की लागत से मुख्यमंत्री के सरकारी आवास को एक भव्य बंगले में तब्दील करने की बात ने भी आम आदमी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया, जो पिछले एक दशक में अपनी सुशासन की नीति पर टिकी हुई थी।
ये भी पढें:
जानिए दिल्ली के रामलीला मैदान की अनोखी कहानी, कैसे बना और किसने बनाया था ये ऐतिहासिक मैदान
कौन बनेगा दिल्ली का सीएम? कौन है इस रेस में आगे और किसका नाम पीछे? जानें सबकुछ