loader

Rajasthan Election 2023: सचिन पायलट क्यों कांग्रेस के लिए है इतने जरुरी..? भाजपा के लिए फिर 2018 जैसी चुनौती!

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंतर्कलह समाप्त हो गई है। सचिन पायलट ने खुलकर मीडिया के सामने पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। राजस्थान की राजनीति में पायलट कांग्रेस के लिए कितने जरुरी है इसके बारे में हम आपको बताएंगे… कैसी गहलोत-पायलट का विवाद खत्म होने से भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है… सचिन पायलट पिछले काफी समय से अपनी ही पार्टी और सीएम की खिलाफत करते नज़र आ रहे थे। लेकिन अब उन्होंने खुद सीएम के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने का संदेश देकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नई जान फूंक दी।    
सचिन पायलट क्यों कांग्रेस के लिए है इतने जरुरी..? 
सीएम पद के लिए राजस्थान में पायलट ने पिछले काफी समय से अशोक गहलोत का खूब विरोध किया।   एक समय ऐसा भी आया जब वो पार्टी छोड़ने के लिए भी तैयार नज़र आ रहे थे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कांग्रेस आलाकमान की बातों को नज़रअंदाज़ नहीं किया और पार्टी के साथ बने रहे। लेकिन उन्होंने इस दौरान सीएम गहलोत के खिलाफ खूब बयानबाज़ी की। लेकिन अब दोनों नेताओं के बीच आपसी मतभेद दूर हो चुके हैं। इससे सीएम गहलोत ने भी राहत की सांस ली। चलिए जानते है आखिर आगामी चुनाव में पायलट से कांग्रेस को क्या फायदा होगा..     

इन सीटों पर पर है पायलट का दबदबा:
बता दें राजस्थान में करीब 50 सीट ऐसी है जहां गुर्जर मतदाता अपना प्रभुत्व रखते हैं। सचिन पायलट की सबसे अधिक पकड़ पूर्वी राजस्थान की दौसा से लेकर सवाई माधोपुर, टोंक, अलवर, भरतपुर और करौली की तरफ मानी जाती है। इसके अलावा करीब दो दर्जन सीटों पर गुर्जन मतदाता पायलट के चलते कांग्रेस को वोट दे सकते हैं। इस वोट बैंक पर भाजपा ने पिछले काफी समय से अपनी नज़र बना रखी थी। लेकिन अब पायलट और गहलोत के विवाद खत्म होने के बाद यहां कांग्रेस को काफी फायदा मिलेगा।
सत्ता बदलने का ट्रेंड इस बार होगा खत्म..?
राजस्थान विधानसभा के पिछले 20 से ज्यादा साल के चुनाव पर नज़र डाली जाए तो यहां सत्ता बदलने का ट्रेंड देखने को मिला है। एक बार जिस पार्टी की सरकार होती है वो दुबारा रिपीट नहीं कर पाती है। लेकिन इस बार प्रदेश में भाजपा एकजुट नज़र नहीं आई है। ऐसे में इसका फायदा सीएम गहलोत उठाना चाहेंगे। अब देखना है कि पायलट 2018 की तरफ 2023 में भी अपना जलवा बरक़रार रख पाते है या नहीं..?      
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें  
[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *