loader

MLA Divya Maderna: कौन हैं दिव्या मदेरणा..? राजस्थान की सबसे ताकतवर महिला विधायक!

MLA Divya Maderna

MLA Divya Maderna: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बज चुका है। जहां एक तरफ भाजपा पीएम मोदी के चहेरे पर एक बार फिर सत्ता वापसी का प्रयास करेगी। तो दूसरी तरफ राजस्थान में कांग्रेस सीएम गहलोत की अगुवाई में सरकार रिपीट करने के हरसंभव प्रयास में लगी है। राजस्थान में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। इस लिस्ट में कांग्रेस पार्टी उन प्रत्याशियों को शामिल करेगी, जिनकी चुनाव जीतने की काफी अधिक उम्मीद है। इस सूची में सीएम गहलोत से लेकर सचिन पायलट जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है। लेकिन इसमें एक महिला विधायक (MLA Divya Maderna) का भी नाम बताया जा रहा है, जिनकी टिकट पक्की है। चलिए जानते हैं कौन हैं वो महिला विधायक जिनको कांग्रेस की सबसे ताकतवर महिला विधायक कहा जा रहा हैं…

राजस्थान की सबसे ताकतवर महिला विधायक!

बता दें राजस्थान के ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा का नाम कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची में आना तय माना जा रहा हैं। कांग्रेस के आंतरिक सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा की स्थिति काफी मजबूत बताई जा रही हैं। ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा के परिवार का राजस्थान की राजनीति में काफी दबदबा माना जाता हैं। इनके दादा परसराम मदेरणा और पिता महिपाल मदेरणा केबिनेट मंत्री रहे हैं। दिव्या मदेरणा अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

ओसियां सीट से पहली बार विधायक चुनी गई:

2018 में दिव्या मदेरणा जोधपुर की ओसियां सीट से पहली बार विधायक चुनी गई। दिव्या मदेरणा की गूंज विधानसभा में खूब सुनाई देती हैं। अपने क्षेत्र के विकास से जुड़ी बात हो या महिला सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा..उन्होंने अपनी सरकार को भी विधानसभा में कई बार घेरा हैं। इसके अलावा अपने विपक्षियों पर भी दिव्या मदेरणा जमकर हमला बोलती हैं। ऐसे में उनकी अपने क्षेत्र में काफी मजबूत पकड़ मानी जा रही हैं। यहीं कारण हैं कि कांग्रेस के मौजूदा 50 से ज्यादा विधायकों और मंत्रियों की स्थिति काफी नाजुक बनी हैं, लेकिन दिव्या मदेरणा अपने क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत का परचम लहरा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान चुनाव से पहले सीएम गहलोत ने खेला बड़ा दांव, जातिगत जनगणना का किया

सोशल मीडिया पर भी काफी फैन फॉलोविंग:

ओसियां से विधायक दिव्या की सोशल मीडिया पर भी काफी फैन फॉलोविंग हैं। अपने क्षेत्र से जुड़े हर मामले पर वो खुलकर बोलती हैं। उन्होंने इंग्लैंड से अपनी पूरी पढ़ाई की। उसके बाद सिर्फ 26 साल की उम्र में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। अब कुछ ही सालों में उन्होंने राजस्थान की राजनीति में एक बड़ा मुकाम हासिल किया हैं। अगर एक बार फिर राजस्थान में कांग्रेस कि सरकार बनती हैं तो उन्हें मंत्री पद भी मिलना कोई बड़ी बात नहीं होगा…

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]