loader

Chandrayaan 3 Landed : बहन धरा ने चंदा मामा को बांधी राखी, चांद पर सफल लैंडिंग के बाद भारत ने रचा इतिहास..

Chandrayaan 3 landed succsessfull on moon PM Modi celebrated live with ISRO
Chandrayaan 3 landed succsessfull on moon PM Modi celebrated live with ISRO

Chandrayaan 3 Landed :  चंद्रयान 3 ने चांद पर सफल लैंडिंग की है। चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला भारत पहला ऐसा देश है। चंद्रयान 3  की सफल लैंडिंग के बाद इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों ने जश्न मनाया और अपनी कामयाबी का लोहा पूरी दुनिया को मनवाया है। आज पूरा देश इसरो (ISRO)  पर गर्व महसूस कर रहा है। आइए हम आपको बताते है कि अब चंद्रयान 3 आगे क्या करेगा।

रोवर आएगा बाहर

चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग (Chandrayaan 3 Landed ) के बाद अब सभी की नजरें प्रज्ञान रोवर पर होगी। जो स्थितियां सामान्य होने के बाद चांद की सतह पर चलेगा। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल लैंडर के कम्प्लीट कॉन्फिगरेशन को बताता है। इसमें रोवर का वजन 26 किलोग्राम है। रोवर चंद्रयान-2 के विक्रम रोवर के जैसे ही है।

यह भी पढ़ें – Chandrayaan 3 : आखिर चांद पर उतरने के बाद क्या करेगा लैंडर और क्या होगा फायदा…ञ

14 दिनों तक जानकराी करेगा इकट्ठा

वैज्ञानिकों के मुताबिक साफ्ट लैंडिंग के बाद (Chandrayaan 3 Landed ) रोवर और लैंडर से जानकारी इसरो को मिलेगी। चांद पर एक लूनर डे धरती के मुकाबले 14 दिनों का होता है। इसरो ने यह समय इसलिए चुना है क्योंकि यही समय है कि चांद पर साउथ पोल पर प्रकाश रहेगा।

इसरो को चांद से अहम जानकारी भेजेगा

वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 दिनों के भीतर रोवर चांद पर अपने तय रास्ते को न सिर्फ पूरा करेगा, बल्कि उसकी पूरी सूचनाएं भी इसरो के डाटा सेंटर को भेजता रहेगा। रोवर ही नहीं बल्कि लैंडर के माध्यम से भी सूचनाएं और पूरी तकनीकी जानकारियां मिलती रहेंगी। तमाम विपरीत परिस्थितियों के लिए तैयार किए जाने वाले लैंडर और रोवर के पावर बैकअप की क्षमता 14 दिनों तक सबसे ज्यादा होती है। उसके बाद की सूचनाएं या तो मिलनी बंद हो जाएंगी या उनकी स्पीड न के बराबर हो जाएगी। हालांकि अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का मानना है कि 14 दिनों के भीतर मिलने वाली सूचनाएं अंतरिक्ष में चांद पर की जाने वाली तमाम संभावनाओं की सबसे महत्वपूर्ण जानकारियां होंगी।

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]