loader

Karwa Chauth 2023: कब है साल 2023 में करवा चौथ..?, जानिए इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2023

Karwa Chauth 2023: हिन्दू धर्म में व्रत का अपना एक ख़ास महत्व माना जाता है। रक्षाबंधन के बाद त्योहारों और व्रत का सिलसिला शुरू हो जाता है। दिवाली से करीब 10 दिन पहले महिलाओं के लिए सबसे खास दिन (Karwa Chauth 2023) होता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं करवा चौथ की। करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास दिन होता है। इस साल 2023 में करवा चौथ का व्रत 1 नंवबर (बुधवार) को पड़ रहा है।

कब है साल 2023 में करवा चौथ:

दिवाली से 10 दिन पहले यानी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए यह दिन सबसे ख़ास होता हैं। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और शाम को 16 श्रृंगार कर सजती संवरती हैं। इसके बाद चन्द्रमा को जल चढ़ाकर अपने पति का मुख छलनी से देखकर अपना व्रत खोलती है।

करवा चौथ के व्रत का महत्व:

हिन्दू धर्म में व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। खासकर महिलाएं साल में कई व्रत रखती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सभी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। ये व्रत शादीशुदा महिलाओं के दांपत्य जीवन में खुशियां भरता है। इस दिन महिलाएं शाम के समय चन्द्रमा के दर्शन से पहले 16 श्रृंगार कर सजती संवरती हैं।

पूजा का शुभ समय:

बता दें करवा चौथ के दिन महिलाएं पूजा और व्रत कथा भी सुनती है। सनातन धर्म में शुभ मुहूर्त का देखकर ही हर काम किया जाता है। ऐसे में करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त इस दिन शाम 5.55 मिनट से लेकर 7.00 बजे तक रहेगा। इसके बाद फिर रात में चंद्रमा की पूजा कर महिलाये पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण कर सकती है।

यह भी पढ़ें – शरद पूर्णिमा के दिन खीर का भोग ही क्यों लगाया जाता है..? जानिए इसके पीछे की कहानी

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]