loader

Annapurna Jayanti 2023: कब है अन्नपूर्णा जयंती, जानें इसका महत्व

Annapurna Jayanti 2023

Annapurna Jayanti 2023: हिंदू धर्म में अन्नपूर्णा देवी को अन्न की देवी माना जाता है। हर साल मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि पर अन्नापूर्णा जयंती मनाई जाती है और इस साल 26 दिसंबर को अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाएगी। इस दिन मां पार्वती के अन्नापूर्णा स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि अन्नपूर्णा देवी की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है तो घर में धन और अन्न के भंडार हमेशा भरे रहते है। कहा जाता है कि इस दिन मां पार्वती पृथ्वी पर मां अन्नापूर्णा देवी के रूप में प्रकट हुई थी। वहीं देवी अन्नापूर्णा को अन्नदात्री के नाम से भी जाना जाता है।

अन्नपूर्णा जयंती शुभ मुहूर्त और महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा 26 दिसंबर, मंगलवार की सुबह 05 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 27 दिसंबर की सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगी। मां अन्नापूर्णा को धन और सुख शांति का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मां की कृपा से घर में कभी अन्न का अभाव नहीं होता और वह अपने भक्तों को कभी भूखा नहीं रहने देती। वहीं मां के आर्शीवाद से आर्थिक वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।इसलिए अन्नापूर्णा जयंती के दिन मां पार्वती की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

अन्नपूर्णा जयंती की पूजा विधि

अन्नपूर्णा जयंती के दिन की सुबह सर्वप्रथम जल्दी उठकर स्नान करे और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर पूरे घर और रसोई के साथ चूल्हे की भी अच्छे से साफ सफाई करे। इसके बाद खाने के चूल्हे पर हल्दी,चावल और कुमकुम लगाए और फुल चढ़ाए। इसके बाद धूप दीप जलाए। इस दिन आप मां अन्नपूर्णा देवी को धनिया की पंजीरी का भोग भी लगा सकते है। इसके बाद मां पार्वती और भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा करें। इस दिन प्रसाद के लिए मीठी चीज जरूर बनाए और भोग लगाए। फिर मां अन्नापूर्णा देवी से प्रार्थना करें। इस दिन संभव हो अन्न दान करें या किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती है और अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखती है।

अन्नपूर्णा जयंती के लाभ

अन्नपूर्णा जंयती के दिन देवी मां की पूजा करने से कई लाभ होते है जैसे पूजा करने से हर तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है,तनाव दूर होता है और मन शांत रहता है। जीवन में सुख-समृद्धि आती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। अन्नपूर्णा जयंती के दिन मां पार्वती के साथ—साथ भगवान शिव की पूजा करना भी काफी शुभ माना जाता है। इस दिन आप अन्नपूर्णा देवी का मंत्र “ओम ह्रींग अन्नपूर्णाय नमः” जाप करना चाहिए।

यह भी पढ़े : Kakatiya Rudreshwara Temple: इस मंदिर के खंभों से निकलती है संगीत की आवाज,आज तक कोई नहीं जान पाया इसका रहस्य

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]