loader

Paush Month Vrat Tyohar 2023-24: आज से पौष माह की हो गई है शुरूआत,बस एक क्लिक में जानें इस महीने आने वाले त्यौहार

Paush Month Vrat Tyohar 2023-24

Paush Month Vrat Tyohar 2023-24: आज से पौष माह की शुरूआत हो चुकी है। पौष में सूर्य और पितरों की पूजा की जाती है और इस महीने हर रविवार को सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। सूर्य की पूजा से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और परिवार के सदस्यों के बीच में प्रेम बढ़ता है और सेहत भी अच्छी बनी रहती हैं । इस माह में मकर संक्रांति, सफला एकादशी,मासिक शिवरात्रि जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहार आने वाले है। पौष माह आज यानी 27 दिसंबर 2023 से शुरू होकर 25 जनवरी 2024 के दिन पर खत्म होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह सूर्य भगवान की विधि विधान के साथ पूजा करनी चाहिए। चलिए जानतें है पौष माह में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट:—

पौष माह का महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पौष माह में पूर्वजों का पिंडदान करने से पितरों को बैंकुठ की प्राप्ति होती है। वहीं इस माह में सूर्य देव की आराधना करना से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है। इसके लिए हर दिन प्रात: सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करना चाहिए। इस माह में दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। इस माह में गर्म कपड़ों और खाने पीने की चीजों का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति को बल, बुद्धि और धन की प्राप्ति होती है।

जानें पौष माह में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट:—

  1. 30 दिसंबर 2023 – संकष्टी गणेश चतुर्थी
  2.  1 जनवरी 2024 – नए साल की शुरुआत
  3. 3 जनवरी 2024 – मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  4. 4 जनवरी 2024 – कालाष्टमी
  5. 7 जनवरी 2024 – सफला एकादशी
  6. 9 जनवरी 2024 – मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत
  7. 11 जनवरी 2024 – पौष अमावस्या
  8. 14 जनवरी 2024 – विनायक चतुर्थी एवं लोहड़ी
  9. 15 जनवरी 2024 – मकर संक्रांति
  10. 16 जनवरी 2024 – बिहू एवं स्कंद षष्ठी
  11. 17 जनवरी 2024 – गुरु गोविंद सिंह जयन्ती
  12. 18 जनवरी 2024 – मासिक दुर्गाष्टमी
  13. 20 जनवरी 2024 – मासिक कार्तिगाई
  14. 21 जनवरी 2024 – पुत्रदा एकादशी
  15. 22 जनवरी 2024 – कुर्म द्वादशी
  16. 23 जनवरी 2024 – सुभाष चंद्र बोस जयंती
  17. 23 जनवरी 2024 – प्रदोष व्रत
  18. 25 जनवरी 2024 – पौष पूर्णिमा

यह भी पढ़े : New Year Vastu Tips: नव वर्ष को बनाना है खास, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]