loader

Aaj ka Rashifal: 29 दिसंबर को बन रहा है गुरु पुष्य योग, शुक्रवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Aaj ka Rashifal:

Aaj ka Rashifal: 29 दिसंबर, शुक्रवार को गुरु पुष्य योग बन रहा है। साल के आखिरी दिनों में मंगल,बुध और शुक्र समेत 3 बड़े ग्रहों में परिवर्तन और 31 दिसंबर को गुरू मेष मार्गी होने जा रहा है। इन ग्रहों के गोचर से आदित्य योग, पचंक योग और गजकेसरी समेत कई शुभ योग बन रहा है। ​इसके अलावा आज गुरु पुष्य योग है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पुष्य योग कई राशियों के करियर,परिवार के लिए लाभदायक रहने वाला है। तो आइए आज हम आपको बताने जा रहे है गुरु पुष्य योग के दिन किन राशियों की चमकेगी किस्मत:-

सिंह राशिफल/ Leo

नया वर्ष सिंह राशि वाले जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। आज गुरु पुष्य योग के शुभ योग से आपके करियर में नए अवसर मिल सकते है। नौकरी कारोबार में तरक्की होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई भी काम दूसरों के भरोसे होकर ना करें तो ही अच्छा है। किसी बात को समझने के लिए असमंजस की स्थिति बन सकती है। रोजमर्रा  के कामों को पूरा करने के लिए भाग दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। वहीं विद्यार्थियों को सफलता हासिल होगी।

कन्या राशिफल/Virgo

आज का दिन कन्या राशि वाले जातकों के लिए नई सौगात लेकर आएगा। आज आपको करियर संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। मन में उठ रहे नकारात्मक विचारों पर ज्यादा ध्यान ना दे। इन विचारों की वजह से मन अंशात रहेगा। पार्टनर के साथ कही घूमने फिरने का प्लान बना सकते है। आज स्वास्थ्य सही रहेगा। धन से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशिफल/Libra

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। लंबे समय से रूके हुए काम पूरे होगे। आज आप नए ​ विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। अपने नजरिये को सकारात्मक रखने की कोशिश करे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है और विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा कि अभी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अनावश्यक खर्चो से बचे। म​हिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों द्वारा सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़े : New Year Vastu Tips: नव वर्ष को बनाना है खास, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]