loader

Amit Shah Sister Died: अमित शाह की बहन का निधन, दो दिन के सभी कार्यक्रम किये स्थगित

Amit Shah Sister Died

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Amit Shah Sister Died: भारतीय जनता पार्टी के प्रथम पंक्ति के नेता और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरीबेन (Amit Shah Sister Died) का सोमवार को निधन हो गया। मुंबई के अस्पताल में इलाज़ के दौरान उन्होंने अंतिम साँसे लीं। पिछले हफ्ते ही मुंबई मिलने गए थे अमित शाह।

कुछ महीने पहले हुआ था फेफड़ो का ट्रांसप्लांट

अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन (Amit Shah Sister Died) का पिछले कुछ समय पहले ही अहमबदाबाद में हॉस्पिटल में फेफड़ों का ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके बाद से लगातार वो चिकित्सकीय देख रख में ही थी। थोड़े दिन पहले उपचार के लिए उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उन्हें मुंबई रेफर किया गया और एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहां पर ही उन्होंने 65 वर्ष की उम्र में आखिर सांस ली। राजुबेन अहमदाबाद में ही अपने पति प्रदीप भाई शाह के साथ रहती थीं।

अहमदाबाद में होगा अंतिम  संस्कार, अमित शाह के सारे कार्यक्रम स्थगित

राजेश्वरी बेन (Amit Shah Sister Died) का अंतिम संस्कार अहमदाबाद में ही होगा। मुंबई से उनकी देह उनके स्थाई निवास ले जाई गयी है। मेपल – 3 शाल हॉस्पिटल के पास उनका स्थाई निवास है। सूचना मिलते ही वहां रिश्तेदारों का आना जाना लग गया है और कई बड़े नेता और देश की जानी मानी हस्तियाँ भी वहां पहुँच रही हैं। सूचना मिलने के बाद से ही अमित शाह के आगामी 2 दिनों के सारे सार्वजानिक कार्यक्रम स्थगित और रद्द कर दिए गए हैं।

काफी समय से गुजरात दौरे पर ही थे अमित शाह, बहन से मुंबई में मिले

अमित शाह काफी समय से गुजरात के दौरे पर ही थे। जबकि पिछले 2 दिनों से तो स्थाई तौर पर गुजरात में ही थे, अपने पूरे परिवार के साथ मकर संक्रांति और अन्य धार्मिक आयोजनों में शामिल हो रहे थे। एक दिन पहले ही अमित शाह का वीडियो भी सामने आया जिसमें वो उत्तरायण में पतंगबाजी का लुत्फ़ लेते और पूजा अर्चना करते नज़र आए। राजूबेन (Amit Shah Sister Died) से मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मुकेश भाई अम्बानी भी मिलने के लिए गए थे। इसके बाद खुद अमित शाह वहां पर अपनी बहन राजेश्वरी बेन शाह से मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें – Munawwar Rana : नहीं रहे मशहूर शायर मुनव्वर राणा, पढ़िए उनके 10 बेहतरीन शेर…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]