loader

Who Is Bernard Arnault: एलन मस्क को पछाड़कर ये शख्स बना दुनिया का सबसे अमीर कारोबारी…

Who Is Bernard Arnault

Who Is Bernard Arnault: पिछले कुछ सालों से टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क की खूब चर्चा होती रही है। वो पिछली काफी समय से दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी (Who Is Bernard Arnault) बने हुए थे। लेकिन अब उनको एक बड़ा झटका लगा है। जी हां, फ्रांस के एक कारोबारी ने मस्क से सबसे अमीर कारोबारी का तमगा छीन लिया है। फोर्ब्स की ताज़ा लिस्ट के मुताबिक फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अब सभी गूगल और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर बर्नार्ड अरनॉल्ट के बारे में खूब सर्च कर रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं वो शख्स जिन्होंने एलन मस्क को पछाड़ दिया….

Who Is Bernard Arnault

बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स:

बता दें दुनिया के सबसे धनवान लोगों की सूची फोर्ब्स समय-समय पर जारी करती हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में पिछले कई महीनों से एलन मस्क पहले स्थान पर बने हुए थे। लेकिन अब मस्क की जगह फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल संपत्ति बढ़कर 207.8 बिलियन डॉलर हो गई है। जबकि दूसरी तरफ 204.5 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ एलन मस्क दूसरे स्थान पर खिसक गए है।

Who Is Bernard Arnault

कौन हैं बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट..?

बर्नार्ड अरनॉल्ट फ्रांस के एक बिजनेस घराने से ताल्लुकात रखते हैं। पिछले काफी वर्षों से वो अमीर कारोबारियों की सूची में बने हुए हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उनका कारोबार खूब तरक्की कर रहा हैं, जिसके चलते उन्होंने एलन मस्क जैसे दिग्गज कारोबारी को पछाड़ दिया हैं। बर्नार्ड अरनॉल्ट का जन्म 5 मार्च 1949 को फ्रांस के रूबैक्स में हुआ। दुनिया में लग्जरी ब्रांड के रूप में फेमस लुई विटॉन मोएट हेनेसी (LVMH) कम्पनी के अध्यक्ष हैं। वो साल 1989 से इस कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ हैं।

Who Is Bernard Arnault

साल 2024 में मस्क को लगा बड़ा झटका:

बर्नार्ड अरनॉल्ट अब दुनिया के सबसे रईस इंसान बन गए हैं। वो अपने कारोबार को लेकर पिछले कई सालों से मेहनत कर रहे हैं। बताया जाता हैं कि अरनॉल्ट हर शनिवार को अपने 25 स्टोर्स का दौरा करते हैं। अपने स्टोर्स के कर्मचारियों के साथ खुद संवाद करते हैं। दूसरी तरफ मस्क को इस साल बड़ा झटका लगा हैं। इस साल की शुरूआती महीने में उनकी संपत्ति में अब तक करीब 30 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है।

यह भी पढ़े: बिहार में बहुमत का 122 का जादुई आंकड़ा, नीतीश कुमार के इस्तीफा के बाद कैसे बनेगी नई सरकार, समझें सीटों का पूरा गणित

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]