loader

Udaipur Fake IPS Officer: फ़र्ज़ी आई पी एस की खुली पोल, खुद को बताया सीबीआई ऑफिसर, कई जगह हुआ सम्मानित, सगाई भी की

Udaipur Fake IPS Officer

राजस्थान। (डिजिटल डेस्क)। Udaipur Fake IPS Officer: राजस्थान के उदयपुर में एक धोखेबाज़ी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति जो खुद को आई पी एस (Udaipur Fake IPS Officer) बता कर लोगों से सम्मान लेता रहा और इसी पद के को दिखा कर एक लड़की से सगाई भी कर ली। पर उदयपुर जाकर साले और समाज के सामने जब सर्किट हाउस में रुकने की धौंस दिखाई तब सारी सच्चाई सामने आ गयी।

डेढ़ साल का झूठ पकड़ा गया

परिवार को और गाँव – समाज को पिछले डेढ़ साल से धोखे में रखने वाला फर्जी आई पी एस (Udaipur Fake IPS Officer) पहले खुद को राजस्थान पुलिस और इनकम टेक्स में अफसर लगाना भी बता चुका था। इसके बाद उसने सभी को बताया कि उसने यू पी एस सी क्रैक कर के आइपीएस की नौकरी हासिल कर ली है। एक साल पहले इन्हीं झूठी नींव पर सगाई भी कर ली थी।

कई जगह आई पी एस की तरह दिए इंटरव्यू

मूलतः कोटपुतली के रहने वाले 24 वर्षीय सुनील सांखला ने परिवार और समाज को खुद को सी बी आई (Udaipur Fake IPS Officer) में महाराष्ट्र के मुंबई में पोस्टेड बताया। इसके बाद गाँव और समाज में  कई स्थानीय संस्थाओं में खुद को सम्मानित करवा लिया। इसके अलावा कई बार स्थानीय चैनल, अख़बारों और यू ट्यूब चैनल में भी आई पी एस अधिकारी के तौर पर इंटरव्यू दे चूका है।

पुलिस भी खा चुकी कई बार धोखा

खुद को 263 वीं रैंक का 2020 का महाराष्ट्र कैडर (Udaipur Fake IPS Officer) का अधिकारी बताने वाला सुनील कई बार स्थानीय थानों में भी अपनी धौंस दिखा चुका है। इसके अलावा हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्री का फर्जी लेटर ही बनवा कर खुद के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट भी कर रखा था। जिसमें हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम से पत्र आना दिखाया हुआ है।

Udaipur Fake IPS Officer

फेसबुक से पर झोठी पोस्ट लगाकर फैलता था भ्रम

फर्जी आईपीएस सुनील (Udaipur Fake IPS Officer) अपनी फेसबुक पर कई पोस्ट करता था जिसमें खुद की बहादुरी के किस्से बताता था। अखबार की कटिंग्स में एडिट कर खुद की तस्वीर और तारीफ से लगातार पोस्ट करता था। जिससे उससे जुड़े जोड़ भी उस पर और उसके काम पर गर्व कर सके और सुनील पर शक नहीं करे।

उदयपुर सर्किट हाउस के मैनेजर ने खोली पोल

सुनील अपने साले और जानकारों के साथ ऑटो में बैठ कर उदयपुर के सर्किट हाउस पहुंचा और खुद को आईपीएस (Udaipur Fake IPS Officer) बताया तो उसे देख कर मैनेजर को शक हुआ। उसके बात करने के तरीके और उसके हाव भाव से मैनेजर ने उस पर नज़र बनाई। मैनेजर नरेश वर्मा को जैसे ही शक हुआ उसने स्थानीय पुलिस को कॉल कर बुलाया और पूरा मामला बताया। इसके बाद पुलिस वाले उससे मिलने गए तब सैल्यूट किया, जवाब में सुनील ने उलटे हाथ से सैल्यूट क्या और पुलिस के सामने पूरी पोल खुल गयी। अभी इस मामले की जांच की जा  रही है।

यह भी पढ़ें: Padma Shri Award 2024: भांड को मिला पद्मश्री, 65 साल न्यौछावर कला के नाम, सम्मान मिलने तक की पूरी कहानी

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]