loader

Jharkhand में चंपई सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अब 10 दिन में साबित करना होगा बहुमत

Jharkhand CM Champai Soren
Jharkhand CM Champai Soren

Jharkhand News: झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बन गए हैं। उन्होंने आज शुक्रवार को राजभवन में राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम झारखंड (Jharkhand) के राजभवन में आयोजित किया गया। इस दौरान गर्वनर राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को सीएम पद की शपथ दिलवाई है। उनके साथ कई अन्य नेताओं ने शपथ ली है।

चंपई सोरेन की कैबिनेट ये मंत्री

नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जेएमएम पार्टी के उपाध्यक्ष है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बीच सीएम के लिए उनके नाम पर सहमति जताई गई थी। जिसके बाद ही यह साफ हो गया था। अब राज्य की सत्ता हेमंत सोरेन की गैरमजूदगी में चंपई ही संभालेंगे। अब आधिकारिक तौर पर चंपई सोरेन झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री बन गए हैं। चंपई सोरेन की कैबिनेट में आलमगीर आलम और सत्यानंत भोक्ता शामिल हैं।

यह भी पढ़े: चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, पहले से तय था सब!

चंपई सोरेन साबित करेंगे बहुमत

अब चंपई सोरेन के पास बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के पहले त्यागपत्र दे दिया था। जिसके बाद राज्यपाल ने 24 घंटे से ज्यादा समय गुजरने पर भारी विवाद के बाद गुरुवार देर शाम शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया था। सूत्रों के अनुसार विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद चंपई सोरेन झारखंड (Jharkhand) के कैबिनेट का विस्तार करेंगे।

सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी

इस बार झारखंड (Jharkhand) के मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। एजेंसी ने दिन में हेमंत सोरेन से सात घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी। जिसके बाद कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पद से इस्तीफा दिया था। जिसके तुरंत बाद में ईडी ने जेएमएम नेता हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों और राजस्व विभाग के उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका पर सुनवाई से इनकार

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]