loader

PM MODI GUJARAT VISIT: एक बार फिर पीएम मोदी दौरा करेंगे अपने गृह राज्य का…

PM MODI GUJARAT VISIT

PM MODI GUJARAT VISIT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने गृह राज्य गुजरात के (PM MODI GUJARAT VISIT) दौरे पर जा रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान वह 1200 करोड़ रुपये की लागत से महात्मा गांधी के आश्रम की आधारशिला रखेंगे और आश्रम परिसर के नवीकरण परियोजना के साथ-साथ पुनर्विकसित कोचरब आश्रम का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि गांधी आश्रम आजादी से पहले गांधी जी का निवास स्थान था। यहीं से उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत की।

पीएम मोदी महात्मा गांधी साबरमती आश्रम पुनर्निर्माण परियोजना का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी दांडी कूच दिवस के अवसर पर मंगलवार, 12 मार्च 2024 को सुबह 9:30 बजे अहमदाबाद (PM MODI GUJARAT VISIT) में ‘आश्रमभूमि वंदना’ कार्यक्रम में भाग लेंगे और ‘महात्मा गांधी साबरमती आश्रम पुनर्निर्माण परियोजना’ का उद्घाटन करेंगे। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 1,200 करोड़ रुपये के बजट के साथ आवंटित इस परियोजना का उद्देश्य वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए महात्मा गांधी की शिक्षाओं और दर्शन को पुनर्जीवित करना है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य साबरमती आश्रम के आसपास बुनियादी ढांचे में सुधार करना, आगंतुकों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करना और गांधीजी को समर्पित एक विश्व स्तरीय स्मारक स्थापित करना है।

5 एकड़ क्षेत्रफल को बढ़ाकर किया जाएगा 55 एकड़ 

मिली जानकारी के मुताबिक, इस ‘मास्टर प्लान’ के तहत आश्रम के वर्तमान 5 एकड़ क्षेत्र को 55 एकड़ तक विस्तारित (PM MODI GUJARAT VISIT) किया जाएगा और 36 मौजूदा भवनों का नवीनीकरण किया जाएगा। इन इमारतों में महात्मा गांधी के जीवन के पहलुओं के साथ-साथ आश्रम की विरासत को दर्शाने वाली इंटरैक्टिव प्रदर्शनियां और गतिविधियां होंगी। मिली जानकारी के मुताबिक, ‘आश्रम भूमि वंदना’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी कल 12 मार्च को 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसमें पश्चिम (PM MODI GUJARAT VISIT) रेलवे की अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। नई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन का परिचालन मंगलवार (12 मार्च) से शुरू होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे। नई लॉन्च की गई अहमदाबाद-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और 11.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचने से पहले वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली में रुकेगी। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन ट्रैक पर चलेगी।

यह भी पढ़े: Home Ministry Announcement CAA: गृह मंत्रालय ने भारत में लागू किया CAA, विवादित कानून लोकसभा चुनाव से पहले लागू

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]