loader

Lunar Eclipse 2024: इतने घंटों तक ग्रहण के साए में रहेगा होली का दिन, इन राशियों पर पड़ सकता है प्रभाव

Lunar Eclipse 2024

Lunar Eclipse 2024: हिंदू धर्म में होली का खास महत्व (Lunar Eclipse 2024) बताया गया है। सालभर लोग इस त्यौहार का इंतजार करते है जिसमें घर में छोटे से लेकर बड़े लोग उमंग और उत्साह के साथ होली खेलते है। इस साल 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को होली खेला जाएगा। वहीं दूसरी तरफ 25 मार्च यानी होली के दिन ही साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व होता है। ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार की पूजा अर्चना व कार्य करना वर्जित माना जाता है। ऐसे में आइए जानते है होली के दिन लगने वाल चंद्र ग्रहण कितने समय तक हो होगा और किन राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

चंद्र ग्रहण का समय

Lunar Eclipse 2024

हिंदू पंचांग के अनुसार होली के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण 4 घंटे 36 मिनट तक रहेगा। इस दिन चंद्र ग्रहण सुबह के 10 बजकर 23 मिनट से दोपहर के 3 बजकर 1 मिनट तक रहने वाला है। लेकिन यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा जिसकी वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा। इतना ही नहीं होली के दिन कई अद्भुत संयोग बनने जा रहे है। जिसमेंवृद्धि योग, बुध आदित्य योग, वाशी योग, सुनफा योग शामिल है। इसका असर 12 राशियों पर भी पड़ने वाला हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के दिन चंद्र ग्रहण और अद्भुत संयोग बनने से3 राशियों पर सकारात्मक असर पड़ने वाला है।

इन राशियों पर पड़ सकता है असर

होली पर पड़ने वाला यह चंद्र ग्रहण किसी के लिए अच्छा तो किसी के लिए अशुभ प्रभाव लेकर आएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह, मकर और मिथुन राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव रहेगा। वहीं मेष, कर्क, कन्या, कुंभ और मीन राशि के लिए आने वाले दिनों में समस्याएं बढ़ सकती है। इसके लिए उन्हें अभी से संभल कर रहने की जरूरत है।

इन ​देशों में आएगा नजर

Lunar Eclipse 2024

यह चंद्र ग्रहण नार्वे, स्विट्जरलैंड,ऑस्ट्रेलिया,इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम,आयरलैंड,अमेरिका, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, जापान, रूस, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। वहीं भारत में नजर ना आने की वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस वजह से लोग होली का पर्व बिना ग्रहण के साए में अच्छे से सेलिब्रेट कर सकते है।

यह भी देखें:- Holashtak 2024: होली से पहले 8 दिन पहले ही क्यों लगता है होलाष्टक, जानें इस दौरान क्यों नहीं किए जाते शुभ काम

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]