loader

Loksabha Election 2024 Bhilwara seat : दिग्गज कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने भीलवाड़ा से नामांकन भरने के बाद दिया बड़ा बयान, कही यह बात

Loksabha Election 2024- Bhilwara seat- CP Joshi filed nomination

Loksabha Election 2024 Bhilwara seat : भीलवाड़ा। लोकसभा चुनाव के रण में राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे कांग्रेस नेता डॉ. सीपी जोशी की भी एंट्री हो चुकी है। सीपी जोशी ने बुधवार को भीलवाड़ा से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने इशारों- इशारों में भाजपा पर जमकर हमला बोला। जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में पार्टी के नाम पर वोट मांगे जाते हैं…लेकिन भाजपा पीएम मोदी के नाम पर वोट मांग रही है।

राष्ट्रपति शासन से अखंड नहीं रह सकता देश

कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश में संसदीय लोकतंत्र अपनाया। संसदीय लोकतंत्र का मतलब है अलग- अलग पॉलिटिकल पार्टी अपने प्रतिनिधि को चुनाव लड़ने का अवसर दें। इस विविधता पूर्ण देश में राष्ट्रपति शासन की प्रणाली से गवर्नेंस नहीं दी जा सकती। देश को एक और अखंड नहीं रखा जा सकता। जिस संविधान की हमने कल्पना की उसमें ज्यूडिशियरी, एक्जीक्यूटिव और लेजिलेटिव तीनों मिलकर देश की नीति बनाकर निर्माण का काम करते हैं। यह काम कांग्रेस ने 1947 से लेकर आज तक किया है। देश में संसदीय लोकतंत्र है, लेकिन आज पार्टी के लिए वोट नहीं मांगे जा रहे। आप बताएं क्या भाजपा वाले पार्टी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। नहीं, मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं, तो यह संसदीय लोकतंत्र है या क्या है?

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Nomination: वायनाड से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया नामांकन, बहन प्रियंका गांधी रही साथ मौजूद

10 साल पहले जो मुद्दे थे, वो आज भी

नई पीढ़ी को यह मालूम है आजादी के बाद देश में सोमनाथ का मंदिर निर्माण किसने करवाया। क्या राजेंद्र प्रसाद उस समय राष्ट्रपति नहीं थे।  मंदिर निर्माण करने से देश की समस्या का समाधान हो गया। मंदिर भी हमने निर्माण किया। नीति भी बनाई। मंदिर बनाने का काम उन्होंने किया, अच्छी बात है। यह सुप्रीम कोर्ट का फैसला था। लेकिन इससे समस्याओं का समाधान नहीं होता। क्या बेरोजगारी महंगाई दूर करने पर काम हुआ। देश के निर्माण का काम नीति के आधार पर होता है। 10 साल पहले जो मुद्दे थे आज भी मुद्दे वो ही हैं। बेरोजगारी दूर करने पर काम नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें : Loksabha Election 2024; Jamui_Seat:जमुई में सियासत की जंग जबरदस्त

भारत 2014 में ही ताकतवर नहीं बना

देश आजाद होने के बाद कांग्रेस का नेतृत्व संसदीय लोकतंत्र को मजबूत नहीं करता। नीति बनाकर देश का निर्माण नहीं करता। तो दुनिया में आज भारत ताकतवर देश बनकर उभरा है वो 2014 में नहीं बना। 1947 से 2014 तक कांग्रेस नेतृत्व ने नीति बनाकर जो काम किया है, तब हम दुनिया में ताकतवर देश बनकर उभरे हैं। समस्याओं के बारे में जनता का जागरुक होना बहुत जरुरी है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Loksabha Election2024: आज राजस्थान में नामांकन का दौर, ओम बिरला तीसरी बार – सीपी जोशी पहुंचे नामांकन भरने…

मनमोहन सरकार में मंत्री रहे हैं जोशी

कांग्रेस नेता सीपी जोशी राजस्थान के राजसमंद की नाथद्वारा सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। वहीं 1983 से 2003 तक राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा 2009 में भीलवाड़ा से सांसद रहे हैं। तब इन्हें मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री भी बनाया गया था। इसके साथ ही सीपी जोशी राजस्थान विधानसभा के स्पीकर भी रहे हैं। अब कांग्रेस ने उन्हें भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के साथ है। दामोदर अग्रवाल संघ पृष्ठभूमि से हैं। इससे पहले भीलवाड़ा से सुभाष बहेडिया सांसद थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में सुभाष बहेरिया की प्रदेश में सबसे बड़ी जीत हुई थी। उन्होंने करीब 6 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीता था।

भीलवाड़ा में एक बार कांग्रेस-एक बार बीजेपी

भीलवाड़ा सीट पर 1991 से 2019 तक एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा सांसद बनाने का पैटर्न रहा है। 1991 में कांग्रेस के शिवचरण माथुर यहां से सांसद बने। 1996 में भाजपा के सुभाष बहेडिया सांसद रहे। 1998 में फिर कांग्रेस के रामपाल उपाध्याय सांसद चुने गए। इसके बाद बीजेपी के वीपी सिंह बदनौर सांसद बने। 2009 में कांग्रेस के सीपी जोशी ने यहां से सांसद के तौर पर जीत दर्ज की। इसके बाद भाजपा के सुभाष बहेरिया सांसद बने।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]