loader

Rajasthan Loksabha2024 Voter Details: राजस्थान में पहली बार वोट देने वाले मतदाता 3 प्रतिशत, 20 हज़ार से ज्यादा 100 साल के अधिक के…

Rajasthan Loksabha2024 Voter Details

Rajasthan Loksabha2024 Voter Details: जयपुर, राजस्थान। पिछले कई लोकसभा और विधान सभा चुनावों में राजस्थान में लगातार वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। हर बार चुनाव आयोग मतदाताओं को जागरूक करने और उनके मतदान को आसान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान में पिछली बार से ज्यादा मतदान होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बार राज्य में मतदातों में 3 प्रतिशत हिस्सा पहली बार वोट देने वाले मतदाओं का है। जिनको रिझाने लिए राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा ज़ोर लगा रही है।

पाँच साल में 9 प्रतिशत से भी अधिक बढ़े मतदाता

साल 2019 के लोकसभा चुनाव के समय कुल मतदाता 4 करोड़ 86 लाख 2 हज़ार 170 थे, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव के समय इनमें 9 प्रतिशत से भी अधिक की वृद्धि हुई है। इसमें थर्ड जेंडर मतदाताओं की वृद्धि सबसे ज्यादा हुई है। इसके पीछे वजह है कि पहले से अभी ज्यादा जागरूकता अभियान चला कर उनको उनके मत का महत्व बताया जा रहा है और उन्हें मुख्य धारा से जोड़े जाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। वहीं 2024 लोकसभा चुनाव में 9.48 प्रतिशत वृद्धि के साथ कुल मतदाता 4 करोड़ 86 लाख 2 हज़ार 170 करोड़ से बढ़ कर, 5 करोड़ 32 लाख 9 हज़ार 789 हो गए हैं।

100 साल से अधिक उम्र के मतदाता

पूरे राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। राजस्थान में 100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को चुनाव आयोग सम्मानित भी करेगा। राजस्थान में 100 साल से अधिक उम्र के कुल 20 हज़ार 496 मतदाता हैं। जिनको होम वोटिंग से लेकर बूथ तक लाने – ले जाने  की सुविधाएं भी प्रदान करने की पूरी सुविधाएं तैयार है।

पहली बार मतदान करने वाले 15 लाख 70 हज़ार पार

राजस्थान में इस बार मतदाताओं में पहली दफे मतदान करने वालों का आंकड़ा भी बढ़ा है। इस बार नए मतदाताओं का आंकड़ा 15 लाख पार कर गया है। 15 लाख 70 हज़ार से ज्यादा मतदाता पहली बार अपने मत का उपयोग करेंगे। इनको लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने पूरा ज़ोर लगा रखा है। इतना ही नहीं, राजनीतिक दलों के लिए 18 से लेकर 40 साल तक के वोटर मुख्य फोकस में है। ये राजस्थान के बड़े तबके को कवर करने में सहायक होगा।

ये भी पढ़ें: First Faze Loksabha Election2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण मतदान की पूरी तस्वीर, 21 राज्यों की 102 सीटों का पूरा विवरण…

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]