loader

Action against Guna case accused, लिव इन पार्टनर ने लड़की के साथ की बर्बरता, आरोपी के घर चला बुलडोजर, युवती के मुंह में भरा था मिर्च, फेवीक्विक से चिपकाए होठ

Action against Guna case accused

गुना: मध्य प्रदेश के गुना में लड़की के साथ फेवीक्विक वाली बर्बरता के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। आरोपी अयान पठान को गुना पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। घर के अतिक्रमित हिस्से को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। आरोपी ने पीड़ित युवती की आंखों में मिर्ची झोंक दी थी। साथ ही एक महीने तक घर में कैद कर बेल्ट से पिटाई की थी। बर्बरता के मामले में प्रशासन ने अब अयान पठान पर कार्रवाई की है।

लिवइन में रहती थी युवती

दरअसल, गुना जिले में पिछले दिनों मुस्लिम युवक के साथ लिवइन में रह रही युवती दरिंदगी की शिकार हुई थी। आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपी युवक के घर पर बुलडोजर चलाया है। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही है। कार्रवाई को मोहल्ले के लोग खड़े होकर देखते रहे हैं।

प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि मकान का 375 फीट हिस्सा सरकारी जमीन पर था। इसको लेकर बीते दिनों नोटिस चिपकाया गया था, जिसके बाद आज कार्रवाई की गई।

अयान पठान नाम के युवक ने की थी बर्बरता

मध्य प्रदेश के गुना में बीते दिनों लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले अयान पठान नाम के युवक ने फेवीक्विक वाली बर्बरता की थी, जिसके बाद से लड़की अस्पताल में भर्ती है। इस मामले के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जांच-पड़ताल की। आज प्रशासन ने आरोपी अयान पठान के घर पर बुलडोजर चला दिया है।

यह भी पढ़े: https://www.ottindia.app/loksabha-elecction-2024-pm-modi-banswara-rajasthan/

आरोपी ने लड़की को एक महीने बंधक बनाकर रखा

बता दें कि आरोपी अयान पठान ने लड़की को एक महीने तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान उसने लड़की को बुरी तरह प्रताड़ित किया। बीते 17 अप्रैल की रात उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती लड़की ने बताया था कि अयान पठान उसे एक महीने से बंधक बनाए थे। उसने बेदम होने तक पीटा, इसके बाद आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद मुंह में भी मिर्च भर दी और होंठ फेवीक्विक से चिपका दिए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की

यह मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपी अयान पठान के खिलाफ जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे उसके घर में ले गई, जहां फेवीक्विक, बेल्ट और प्लास्टिक का पाइप मिला। इसी दौरान जांच की गई तो पता चला कि आरोपी अयान पठान के मकान का 375 फीट हिस्सा सरकारी जमीन पर है।

यह भी पढ़े: https://www.ottindia.app/mp-board-result-2024-students-waiting-for-10th-12th-results/

नगर पालिका ने मकान पर चस्पा किया था नोटिस

नगर पालिका की ओर से अयान पठान के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था. इसी को लेकर आज पुलिस प्रशासन ने अयान पठान के घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चला दिया.

अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मकान बनाया गया था.

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]