दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। 70 सदस्यीय विधानसभा के सदस्यों को चुनने के लिए मतदान पांच फरवरी की सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय लड़ाई होने की उम्मीद है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने 2015 और 2020 में पिछले दो बार के विधानसभा चुनावों में दिल्ली में अपना दबदबा बना रखा था। आम आदमी से पहले, कांग्रेस ने 15 वर्षों तक दिल्ली की सत्ता पर कब्जा किया था। आईए जानते हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव से संबंधित सभी वह प्रमुख बातें जो एक मतदाता के लिए आवश्यक हैं :
पिछला रुझान: आम आदमी पार्टी ने 2015 और 2020 में लगातार दो बार भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी। इससे पहले, कांग्रेस ने 15 वर्षों तक दिल्ली की सत्ता संभाली थी।
मतदाताओं की संख्या: दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1,267 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं।
मतदान केंद्र: राजधानी में कुल 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
मतदान करने से पहले यह जान भी जान लें
1. अपना नाम मतदाता सूची में जांचें:मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के लिए Electoral Search वेबसाइट या मतदाता हेल्पलाइन ऐप का उपयोग करें।
2. मतदान केंद्र का पता लगाएं:चुनाव आयोग के टूल का उपयोग कर अपने निर्धारित मतदान केंद्र की सही लोकेशन जांचें।
3. पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य:मतदान के लिए अपने मतदाता पहचान पत्र (EPIC) या चुनाव आयोग द्वारा मान्य कोई अन्य दस्तावेज साथ लाएं।
मतदान प्रक्रिया के बारे में
- मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद, अधिकारी आपकी पहचान सत्यापित करेंगे।
- पुष्टि होने के बाद, आपकी बाईं तर्जनी पर स्याही लगाई जाएगी।
- आपको एक मतदाता पर्ची दी जाएगी, जिस पर आपको हस्ताक्षर करना होगा।
- ईवीएम (EVM) पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के चुनाव चिह्न के सामने का बटन दबाएं।
- वोट देने के बाद, वीवीपीएटी (VVPAT) स्क्रीन पर 7 सेकंड तक आपके वोट की पर्ची दिखेगी।
ऑनलाइन मतदाता पर्ची कैसे डाउनलोड करें?
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली की वेबसाइट पर जाएं।
- मतदाता सूची में अपना नाम खोजें।
- विवरण दर्ज कर ‘सर्च’ पर क्लिक करें।
- नाम मिलने पर ‘व्यू डिटेल्स’ पर क्लिक करें और मतदाता पर्ची डाउनलोड करें।
मतदान के लिए वैध पहचान पत्र
- मतदाता पहचान पत्र (EPIC)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- फोटोयुक्त बैंक पासबुक
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- सरकारी सेवा फोटो पहचान पत्र
यह भी पढ़ें:
दिल्ली चुनाव 2025: वो हॉट सीटें जहां मुकाबला है तगड़ा , जानें किसके बीच होगी कांटे की टक्कर?
दिल्ली में चुनावी ड्रामा, आतिशी पर केस दर्ज, केजरीवाल बोले ‘BJP की गुंडागर्दी को बचा रहा चुनाव आयोग