Arvind Kejriwal FIR News

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, यमुना के पानी पर दिया था विवादित बयान!

Arvind Kejriwal FIR News: दिल्ली चुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले AAP पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में सत्ता के लिए महासंग्राम जारी था, इस दौरान आप मुखिया अरविंद केजरीवाल को एक भाषण देना भारी पड़ गया। अब उनके (Arvind Kejriwal FIR News) खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। यह मुकदमा शाहबाद पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी विधायक दिनेश मोहनिया पर चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR

दिल्ली में लगातार तीन चुनाव में जीत दर्ज करने वाले आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल के लिए दिल्ली विधानसभा का यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। पिछले कई दिनों से वो लगातार जनसभा और जनसंपर्क में लगे रहे। उन्होंने जनसभा में विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। लेकिन अब उनकी परेशानी बढ़ती नज़र आ रही है। दिल्ली चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले के AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज की गई है।

यमुना के पानी पर दिया था विवादित बयान!

चुनाव जीतने के लिए अक्सर नेता अपने भाषण में विवादित टिप्पणी कर देते हैं। एक छोटा सा बयान पूरे चुनाव की दिशा बदल देता हैं। दिल्ली चुनाव में भी पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल को एक बयान भारी पड़ता नज़र आ रहा हैं। उन्होंने हरियाणा पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की पानी में अमोनिया का मात्रा ज्यादा बढ़ गया, जिससे पानी जहरीला हो गया। उनके इस बयान के बाद सियासत का पारा बढ़ गया था। इस बयान के बाद बढ़ते हंगामे को देखते हुए चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल से जवाब भी मांगा।

कौन हैं शिकायतकर्ता और किन धाराओं में दर्ज हुई FIR?

बता दें एक न्यूज़ वेबसाइट के मुताबिक केजरीवाल के बयान के खिलाफ हरियाणा में शिकायत दर्ज हुई हैं। केजरीवाल के बयान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाले शख्स पेशे से वकील है। केजरीवाल के खिलाफ जो FIR दर्ज हुई हैं उसमें शिकायतकर्ता ने एक वायरल वीडियो देखा है जिसमें उन्होंने भड़काऊ बयान दिए हैं। हरियाणा राज्य और सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। जिसके बाद केजरीवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), 299 के तहत केस दर्ज किया गया है।

चुनाव आयोग ने भी मांगा था जवाब

बता दें अरविन्द केजरीवाल के युमना पानी पर दिए बयान से काफी बवाल मचा था। भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने अरविन्द केजरीवाल को इस बयान पर जमकर घेरा था। इस दौरान विवाद बढ़ता देख चुनाव आयोग ने भी अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी से जवाब मांगा था। केजरीवाल ने ECI के नोटिस पर 14 पेजों का जवाब दिया था।

यह भी पढ़े: