Patparganj Results

पटपड़गंज से मशहूर टीचर अवध ओझा को झटका!, भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी आगे

Patparganj Results: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर आज मतगणना जारी हैं। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। बता दें दिल्ली (Patparganj Results) की 70 सीटों पर पांच फरवरी को 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी है कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी चौथी बार सरकार बनाएगी या भाजपा को 27 साल बाद सरकार बनाने का मौका मिलेगा..?

Delhi Election Results 2025

मशहूर टीचर अवध ओझा को झटका!

इस बार आप पार्टी ने कई सीटों पर नए चहेरों को मौका दिया था। इसमें एक सीट पटपड़गंज की भी थी, यहां से आप पार्टी ने मशहूर टीचर अवध ओझा को टिकट दिया था। उनके सामने भाजपा ने रविंद्र सिंह नेगी को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस से अनिल कुमार उम्मीदवार बनाए गए हैं। काउंटिंग शुरू होते ही अब रुझान आने शुरू हो गए हैं। इसमें आप पार्टी के अवध ओझा को झटका लगा हैं। पटपड़गंज सीट से फिलहाल भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी आगे चल रहे हैं।

पटपड़गंज में माना जा रहा था मुकाबला तगड़ा

बता दें आप पार्टी ने जब इस सीट से अवध ओझा को मैदान पर उतारा था, तो इस सीट पर मुकाबला कड़ा तगड़ा माना जा रहा था। इस सीट पर पहले आप पार्टी ने मनीष सिसोदिया को टिकट दिया था। लेकिन इस बार मनीष सिसोदिया को जंगपुरा से टिकट दिया गया हैं। लेकिन भाजपा के एक बार फिर रविंद्र सिंह नेगी पर ही दांव खेला हैं। अब इस चुनाव में रविंद्र सिंह नेगी ने शुरूआती बढ़त बना ली हैं।

पटपड़गंज सीट का पूरा हाल

बता दें पिछले चुनाव में आप के मनीष सिसोदिया को 70,163 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के रविंदर सिंह नेगी को 66,956 वोट मिले थे। इस सीट से इस बार मनीष सिसोदिया ने चुनाव नहीं लड़ा। शायद उनको पहले से यहां से मामला बड़ा कड़ा होने का संकेत मिल गया होगा। या फिर आप पार्टी ने नए चहेरे पर दांव खेलकर बड़ी चाल चली थी। अब देखना होगा कि पटपड़गंज सीट पर कौन बाजी मारेगा..?

यह भी पढ़े:

दिल्ली चुनाव 2025: नतीजों का काउंटडाउन शुरू, कब और कैसे देखें लाइव अपडेट?