दिल्ली चुनाव 2025: मनीष सिसोदिया हुए आगे, केजरीवाल लगातार पीछे, जानें हॉट सीट का हाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और अब तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कुछ सीटों पर BJP ने बढ़त बनाई है, तो कुछ जगहों पर AAP अपनी पकड़ बनाए हुए है। कांग्रेस अब भी संघर्षरत नजर आ रही है। आइए जानते हैं इन 10 प्रमुख सीटों का ताजा हाल।

नई दिल्ली: केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं

दिल्ली की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 1500 वोटों से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने शुरुआती बढ़त बना ली है। कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर हैं।

जंगपुरा: मनीष सिसोदिया पिछड़ने के बाद आगे 

AAP के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 7802 (+ 2345) वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने उन्हें कड़ी चुनौती दी है। कांग्रेस के फरहाद सूरी भी अच्छी टक्कर दे रहे हैं।

कालकाजी: आतिशी पिछड़ीं, बीजेपी आगे

AAP की सीएम पद की संभावित उम्मीदवार आतिशी इस सीट से पीछे चल रही हैं। बीजेपी के रमेश बिधूड़ी 1635 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस की अलका लांबा तीसरे स्थान पर हैं।

पटपड़गंज: बीजेपी को बड़ी बढ़त

AAP ने इस सीट से मशहूर शिक्षक अवध ओझा को उतारा है, लेकिन शुरुआती रुझानों में बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी 9347 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के अनिल चौधरी पीछे हैं।

मालवीय नगर: बीजेपी ने बढ़त बनाई

AAP के सोमनाथ भारती 2828 वोटों से पीछे हैं। बीजेपी के सतीश उपाध्याय आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के जितेंद्र कुमार कोचर तीसरे स्थान पर हैं।

ओखला: अमानतुल्लाह खान की पकड़ मजबूत

AAP के अमानतुल्लाह खान 4475 वोटों से आगे चल रहे हैं। यह सीट मुस्लिम बहुल होने के कारण चर्चा में रहती है। बीजेपी के मनीष चौधरी दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस की अरीबा खान तीसरे स्थान पर हैं।

ग्रेटर कैलाश: बीजेपी की बढ़त

AAP के मंत्री सौरभ भारद्वाज 4049 वोटों से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी की शिखा राय ने बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस के गर्वित सिंघवी भी मैदान में हैं।

करावल नगर: कपिल मिश्रा की जबरदस्त बढ़त

बीजेपी के कपिल मिश्रा 15504 वोटों से आगे हैं। AAP के मनोज त्यागी पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस और अन्य दलों के उम्मीदवारों की स्थिति कमजोर नजर आ रही है।

बुराड़ी: संजीव झा आगे, लेकिन बढ़त कम

AAP के संजीव झा 2873 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी ने इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के शैलेन्द्र कुमार को टिकट दिया है। कांग्रेस के मंगेश त्यागी तीसरे स्थान पर हैं।

बाबरपुर: गोपाल राय की मजबूत स्थिति

AAP के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री गोपाल राय 12445 वोटों से आगे हैं। बीजेपी के अनिल वशिष्ठ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस के मोहम्मद इशराक तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें :

दिल्ली चुनाव में आप-दिल्ली चुनाव में BJP का मास्टरस्ट्रोक! क्या इन मुस्लिम-दलित बहुल सीटों पर पहली बार खिलेगा कमल?

कांग्रेस को बड़ा झटका, उमर अब्दुल्लाह ने लिखा- और लड़ो आपस में..