Parvesh Verma Net Worth: दिल्ली विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के सटीक साबित हुए हैं। इस बार चुनाव में आप पार्टी बुरी तरह पिछड़ गई। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में करीब 27 साल बाद सत्ता में वापसी की हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी का लगातार तीसरी बार खाता भी नहीं खुला हैं। अब दिल्ली के नए सीएम को लेकर कई नाम आगे आ रहे हैं। इसमें एक नाम अरविन्द केजरीवाल को हार का स्वाद चखाने वाले प्रवेश वर्मा का भी बताया जा रहा हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं प्रवेश वर्मा और कितनी हैं इनकी कुल नेटवर्थ (Parvesh Verma Net Worth)…
कौन हैं प्रवेश वर्मा..?
दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर नई दिल्ली विधानसभा सीट पर देखने को मिला है। यहां दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा हैं। उनको भाजपा के प्रवेश वर्मा ने शिकस्त दी है। बता दें भाजपा के दिग्गज नेता प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को हराकर बड़ा धमाका कर दिया।
कितनी हैं इनकी कुल नेटवर्थ…
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविन्द केजरीवाल को हारने वाले प्रवेश वर्मा की गिनती दिल्ली के सबसे अमीर नेताओं में होती हैं। अगर उनकी कुल नेटवर्थ की बात करें तो चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के मुताबिक प्रवेश वर्मा की कुल संपत्ति लगभग 90 करोड़ रुपए बताई गई है। इसमें 77.89 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 12.19 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। प्रवेश वर्मा के पास 2.20 लाख रुपए की नकदी है। उनके पास तीन कारें भी हैं।
दिल्ली के इतिहास में सबसे बड़ी जीत
बता दें प्रवेश वर्मा को इस बार लोकसभा का टिकट नहीं मिला था। तभी से राजनीति के जानकारों ने उनके विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए थे। भाजपा ने अपनी रणनीति के तहत उनको दिल्ली की सबसे चुनौतीपूर्ण वाली सीट से केजरीवाल के सामने उतारा। लेकिन उन्होंने अपनी इस परीक्षा में जबरदस्त सफलता हासिल कर सभी को हैरान कर दिया। इससे पहले उनके नाम दिल्ली के इतिहास में सबसे बड़ी लोकसभा चुनाव जीत का रिकॉर्ड दर्ज हैं।
1200 वोटों से केजरीवाल को हराया
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को करीब 1200 वोटों से हराकर नया सियासी इतिहास रच दिया है। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट पर रोमांचक जीत दर्ज करते हुए केजरीवाल को बड़ा झटका दिया है। प्रवेश वर्मा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब वो दिल्ली के सीएम पद की रेस में सबसे आगे बने हुए हैं।