Delhi Election Result 2025: करीब 27 साल बाद दिल्ली में ‘कमल’ खिल गया है। वहीं आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। दिल्ली (Delhi Election Result 2025) में बीजेपी ने 45 से ज्यादा सीटें जीतती दिखाई दे रही है जबकि आम आदमी पार्टी का आंकड़ा 25 के करीब रह सकता है। दिल्ली चुनाव में आप पार्टी के कई दिग्गज चुनाव हार गए। इसमें अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जिअसे बड़े नाम शामिल रहे।
जनादेश को बहुत विनम्रता से स्वीकार करते हैं: केजरीवाल
बता दें दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो सन्देश शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि “हम जनता के जनादेश को बहुत विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे उन सभी वादों को पूरा करेंगे, जिसके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया है। हमने पिछले 10 सालों में स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हम न केवल एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि लोगों के बीच रहेंगे और उनकी सेवा करते रहेंगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 8, 2025
मनीष सिसोदिया का भी बड़ा बयान
बता दें आप पार्टी के प्रमुख सदस्य में शामिल मनीष सिसोदिया भी अरविन्द केजरीवाल की तरह अपनी विधायकी भी नहीं बचा पाए। इस बार उन्होंने अपनी सीट में भी बदलाव किया था। पटपड़गंज को छोड़कर उन्होंने जंगपुर से चुनाव लड़ा। लेकिन यहां उनके लिए राह आसान नहीं थी। आखिर में कड़े संघर्ष में मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपनी हार पर कहा कि “पार्टी कार्यकर्ताओं ने अच्छा संघर्ष किया, हम सभी ने कड़ी मेहनत की। लोगों ने भी हमारा समर्थन किया। लेकिन मैं 600 वोटों से हारा हूं। मैं जीतने वाले उम्मीदवार को बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह विधानसभा क्षेत्र के लिए काम करेंगे।
अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे मनीष सिसोदिया
इस चुनाव में आप पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। लेकिन सरकार के खिलाफ लोगों में काफी नाराजगी थी। जिसके चलते भाजपा को करीब 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता वापसी का मौका मिल गया। मनीष सिसोदिया अपनी हार के बाद सीधे अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे। अब आप पार्टी चुनाव परिणाम का मंथन करेगी। इसके साथ ही भविष्य में चुनाव पार्टी मजबूती के साथ वापसी करने पर काम करेगी।