Bengal Budget 2025

ममता सरकार का बजट आज होगा पेश, वित्त राज्यमंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य करेगी कई बड़ी घोषणा

Bengal Budget 2025: हाल ही में केंद्र सरकार ने अपना बजट पेश किया था। जिसमें देश की जनता को कई तरह की योजनाओं से राहत देने की बार कहीं गई थी। अब केंद्र के बाद अलग-अलग राज्यों ने अपने बजट सत्र की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल (Bengal Budget 2025) की ममता सरकार का बजट 12 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू हुआ था। बता दें वित्त राज्यमंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी।

शाम चार बजे से पेश होगा बजट

बजट को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि ”वित्त वर्ष 2025-26 का बजट बुधवार को शाम चार बजे से पेश किया जाएगा। वित्त राज्यमंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य इस बार पश्चिम बंगाल सरकार बजट पेश करेगी।” इसके साथ ही विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने बताया कि बजट सत्र के दौरान बहुत सारे बिल भी पेश किए जाएंगे।” बता दें इससे पहले बजट सत्र इस साल दो चरणों में आयोजित किए गए थे।

कल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा जोर

यह बजट ममता सरकार के लिए बेहद ख़ास माना जा रहा है। क्योंकि जनता ने देश में भाजपा कि लहर के बावजूद ममता बनर्जी की TMC को बंपर वोट देकर जीत दिलाई थी। यह 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले का अंतिम पूर्ण बजट होगा, इसलिए इसमें लोकलुभावन योजनाओं की भरमार रहने की संभावना है। वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य बुधवार शाम वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी।

महिला सशक्तिकरण पर रहेगा पूरा ध्यान

ममता सरकार अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस बजट में कई योजनाओं की घोषणा कर सकती है। बजट में महिलाओं के लिए काफी कुछ ख़ास रह सकता है। बता दें पश्चिम बंगाल में महिला मतदाता चुनाव में काफी निर्णायक साबित हुई हैं। पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों में राज्य में 3.73 करोड़ महिला मतदाता थीं। अब महिला वोटर्स का ध्यान में रखते हुए ममता सरकार महिला सशक्तिकरण पर पूरा ध्यान देना चाहती है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में हुआ बड़ा हमला, सेना के 2 जवान शहीद, 1 घायल