RSS new headquarters

150 करोड़ की लागत से बना RSS का केशव कुंज, जानिये क्या है इसकी खासियतें?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने दिल्ली में अपना नया कार्यालय खोला है, जिसका नाम ‘केशव कुंज’ रखा गया है। यह इमारत 3.75 एकड़ में फैली हुई है और 12 मंजिलों वाली है। इस बिल्डिंग में 300 से अधिक कमरे और दफ्तर हैं, और इसमें बेहतरीन नक्काशी की गई है। इमारत में जगह-जगह स्वास्तिक के चिन्ह भी नजर आते हैं।

इस मुख्यालय को तीन हिस्सों में बांटा गया है साधना, प्रेरणा और अर्चना। इस प्रोजेक्ट पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और इसे बनाने के लिए 75 से ज्यादा लोग एक साथ आए थे और आर्थिक मदद भी की थी। इस इमारत में संघ की बैठकें आयोजित की जाएंगी, और यहां संघ के कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग भी होगी। यह मुख्यालय बीजेपी के मुख्यालय से भी बड़ा है।

क्या है इस बिल्डिंग की खासियत?

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का नया दफ्तर अब नई दिल्ली में तैयार हो चुका है। इस बिल्डिंग में बहुत सारी सुविधाएँ हैं जैसे एक बड़ा ऑडिटोरियम, पुस्तकालय, अस्पताल, और भगवान हनुमान का मंदिर। इसके अलावा, यहां कई दफ्तर भी हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस बिल्डिंग में लोगों का पैसा लगा है। यहां विभिन्न कार्यक्रम होंगे, लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी, और बैठकों का आयोजन भी किया जाएगा।

संघ से जुड़ी किताबें, खासकर हिंदुत्व पर आधारित, इस बिल्डिंग में रखी गई हैं। यहां पर हिंदुत्व पर शोध करने वाले लोग भी किताबें पढ़ सकते हैं। यह बिल्डिंग आधुनिक सुविधाओं से लैस है। ऑडिटोरियम में सैकड़ों लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

मुख्यालय में एक छोटा अस्पताल भी है, जिसमें 5 बेड और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा, यहां बड़े लॉन और आराम करने की जगहें भी बनाई गई हैं। संघ का मुख्यालय झंडेवालान में स्थित है और यहां कई कॉन्फ्रेंस हॉल भी तैयार किए गए हैं।

साधना, प्रेरणा और अर्चना में क्या खास?

साधना में संघ का दफ्तर होगा, और अर्चना और प्रेरणा रेजीडेंशियल कॉप्लेक्स स्थित हैं। यहां बहुत सारी खुली जगहें हैं और सुंदर लॉन बनाए गए हैं। संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की एक प्रतिमा भी यहां स्थापित की गई है। यहां हर दिन शाखा लगाई जाएगी। इस जगह पर 135 से ज्यादा कारें खड़ी की जा सकती हैं, और अगर जरूरत पड़ी, तो 270 कारें भी बिल्डिंग में आ सकती हैं।

पहले दिल्ली से चलता था संघ का कामकाज

दिल्ली में संघ का काम पहले उदासीन आश्रम से होता था, जो अब झंडेवालान में स्थित है। संघ का मुख्यालय अब एक बड़े परिसर में है, जहां करीब 1300 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। यहां का एक ऑडिटोरियम अशोक सिंघल के नाम पर है। राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक कलाकृतियों से सजाया गया यह दफ्तर बहुत खास है।

इस दफ्तर में 1000 से ज्यादा ग्रेनाइट फ्रेम का उपयोग किया गया है। केशव कुंज में मेस, कैंटीन, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम और हॉल जैसी सुविधाएं भी हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत 19 फरवरी को नए मुख्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेंगे।

 

यह भी पढ़े: