rekh gupta

Delhi New CM: खत्म हुआ इंतजार, रेखा गुप्ता के सिर सजा ताज, कल लेंगी दिल्ली के CM पद की शपथ

Delhi New CM: दिल्ली को आखिरकार अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। BJP नेता रेखा गुप्ता  (rekha gupta) को दिल्ली की कमान सौंप दी गई है। वे 20 फरवरी को  रामलीला मैदान में भव्य समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता् में वापसी की है और इस ऐतिहासिक जीत के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ था। लेकिन आज इस सस्पेंस से पर्दा उठ चुका है।  बीजेपी विधायक दल की बैठक में  दिल्ली के सीएम पद के लिए रखा गुप्ता (delhi new cm rekha gupta) के नाम का  अनौपचारिक ऐलान कर दिया गया है। अधिकारिक ऐलान गुरुवार को किया जाएगा।

BJP कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल

कई नाम थे रेस में, लेकिन किस्मत ने साथ दिया रेखा गुप्ता का

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर BJP ने जबरदस्त वापसी की है। मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में थे, जिनमें प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, पवन शर्मा, आशीष सूद और शिखा राय प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आए। लेकिन बीजेपी आलाकमान ने अंततः रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया। पार्टी ने हमेशा की तरह इस बार भी एक चौंकाने वाला निर्णय लिया है।

रामलीला मैदान में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

20 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। रामलीला मैदान में एक भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है, जहां तीन अलग-अलग मंच बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि इस समारोह में 50,000 से अधिक लोग शामिल होंगे।

PM मोदी सहित ये बड़े नेता रहेंगे मौजूद

इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, विपक्षी दलों के नेता, बिजनेसमैन, फिल्मी सितारे, साधु-संत, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग और ‘लाड़ली बहन’ योजना की लाभार्थी महिलाएं भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री! बीजेपी की बैठक में आज होगा बड़ा ऐलान, रामलीला मैदान में शपथ कल

नए मुख्यमंत्री से दिल्ली की जनता को आस

BJP ने चुनाव प्रचार के दौरान पर्यावरण संकट, ट्रैफिक जाम, जल संकट, महिला सुरक्षा, झुग्गी पुनर्वास, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे कई बड़े मुद्दों पर फोकस किया था। अब सभी की नजरें नए मुख्यमंत्री पर टिकी हैं कि वे इन चुनौतियों का समाधान कैसे निकालेंगे।

विपक्ष को भी मिला न्योता

भले ही आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ प्रचार किया हो, लेकिन बीजेपी ने अपने राजनीतिक विरोधियों को भी इस समारोह में आमंत्रित किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, AAP नेता आतिशी और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देविंदर यादव को भी न्योता भेजा गया है। इससे बीजेपी एक सकारात्मक राजनीतिक संदेश देना चाहती है।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली का नया मुख्यमंत्री: खुलने वाला है नाम का पिटारा, RSS ने क्यों सुझाया रेखा गुप्ता का नाम?