Delhi New CM Rekha Gupta: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा की 70 में से 48 सीटें जीतकर परचम लहराया था। अब दिल्ली चुनाव परिणाम के 11 दिनों के बाद भाजपा ने अपने नए सीएम का नाम तय कर दिया। बुधवार शाम को सभी 48 नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों की बैठक हुई, जिसमें विधायक दल का नेता रेखा गुप्ता को चुना गया। वह दिल्ली की अगली सीएम होंगी। पढ़ाई के समय से ही रेखा गुप्ता का राजनीति से जुड़ाव हो गया था।
ABVP से छात्र राजनीति में कदम रखा
भाजपा ने बुधवार को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के नाम का एलान कर दिया। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से छात्र राजनीति में कदम रखा। रेखा गुप्ता ने 1996 से 1997 तक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रही। इस दौरान उन्होंने पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दिया।
रेखा गुप्ता के पास हैं ये डिग्रियां…
रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले के छोटे से गांव में हुआ था। लेकिन उसके बाद उनका परिवार दिल्ली आकर बस गया। रेखा गुप्ता की स्कूल से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। कुछ ही समय पहले उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से LLB की डिग्री हासिल की। साल 1998 में उनकी शादी मनीष गुप्ता से हुई। अभी वह परिवार के साथ दिल्ली में ही रहती हैं।
गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी
खा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा विधायकों की बैठक में नेता चुनी गईं। गुरुवार को रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेंगी। दिल्ली में करीब 27 साल बाद भाजपा का सीएम बनने जा रहा है। रेखा गुप्ता ने विधानसभा चुनाव 2025 में शालीमार बाग सीट से पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री! बीजेपी की बैठक में आज होगा बड़ा ऐलान, रामलीला मैदान में शपथ कल