Delhi Assembly Session 2025 Live Update: दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने के बाद पहला विधानसभा सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। बता दे कि सुबह 11 बजे से सदन की कार्रवाई शुरू हो गई है। उससे पहले दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना सीएम की मौजूदगी में प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को राजनिवास पर शपथ दिलाएंगे। स्पीकर का चुनाव होने से पहले लवली ही विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे और सभी नव-निर्वाचित विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं दोपहर में स्पीकर का चुनाव होगा। दिल्ली विधानसभा सत्र से जुड़े बड़े अपडेट्स यहां पढ़ें।
आप विधायक संजीव झा का बयान
February 24, 2025 1:00 pm
दिल्ली विधानसभा सत्र के बीच आम आदमी पार्टी विधायक संजीव झा ने कहा, “दिल्ली की जनता ने हमें विपक्ष में यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा है कि सरकार अपने वादे पूरे करे. हम उस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे.”
वीरेंद्र सचदेवा बोले -दिल्ली में सच्ची लोकतंत्र का दिन
February 24, 2025 12:59 pm
दिल्ली की 8वीं विधानसभा के पहले सत्र पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “आज से दिल्ली की विधानसभा का जो सत्र शुरू हुआ है, सही मायने में दिल्ली में सच्ची लोकतंत्र का दिन है। पिछले 10 साल में इस विधानसभा सत्र के बहाने से मनमानी और तानाशाही का रवैया अपनाया गया था। मुझे उम्मीद है कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सही मायने में सार्थक बहस होगी और दिल्ली की विकास को लेकर चिंता होगी।”
Delhi Assembly Session 2025 Live Updates: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
February 24, 2025 12:57 pm
दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष के सभी विधायक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दफ्तर में उनसे मिलने पंहुचे हैं। महिलाओं को 2500 देने की योजना लागू करने की मांग को लेकर विपक्ष CM से मिलना चाहता है। सभी विपक्ष के विधायक हाथों में प्लेकार्ड भी लिए हुए हैं।
शपथ लेने के बाद सीएम रेखा गुप्ता का बयान
February 24, 2025 12:49 pm
CM रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दिल्ली के प्रति समर्पण का संकल्प! आज दिल्ली विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। शालीमार बाग मेरी कर्मभूमि है, लेकिन दिल्ली का हर नागरिक मेरा परिवार है। पूरे प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। PM मोदी के विजन से प्रेरित होकर, एक विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगी।”
Delhi Assembly Session 2025 Live Updates: अपनी मातृभाषा में शपथ ले रहे विधायक
February 24, 2025 12:17 pm
दिल्ली विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण जारी है। सबसे पहले सीएम रेखा गुप्ता ने शपथ ली। इसके बाद अन्य मंत्रियों ने पद की शपथ ली। कई विधायकों ने अपनी मातृभाषा में शपथ ले रहे हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा ने संस्कृत में शपथ ली। कपिल मिश्रा ने संस्कृत में ली शपथ। AAP विधायक जरनैल सिंह ने पंजाबी में शपथ ली। अनिल झा ने भी मैथिली में शपथ ली। नीलम पहलवान ने भी संस्कृत में शपथ ली बीजेपी विधायक करनैल सिंह ने भी संस्कृत में शपथ ली। आले मोहम्मद इकबाल ने उर्दू में शपथ ली। APP विधायक इमरान हुसैन ने भी उर्दू में शपथ ली। संजीव झा ने मैथिली में शपथ ली।
February 24, 2025 12:00 pm
#WATCH दिल्ली: AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "दिल्ली की जनता के लिए AAP लगभग 2.5 गुना बजट बढ़ाकर गई है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में काम भी हुआ है और बजट भी बढ़ा है… 10 सालों में दिल्ली का बजट 32 हजार करोड़ से 77 हजार करोड़ पहुंचा है…" pic.twitter.com/RMHsw7csdk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2025
Delhi Assembly Session 2025 Live Updates: बजट पर क्या बोले संजय सिंह?
February 24, 2025 11:57 am
AAP नेता संजय सिंह ने कहा, “दिल्ली की जनता के लिए AAP लगभग 2.5 गुना बजट बढ़ाकर गई है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में काम भी हुआ है और बजट भी बढ़ा है। 10 सालों में दिल्ली का बजट 32 हजार करोड़ से 77 हजार करोड़ पहुंचा है।”
Delhi Assembly Session 2025 Live Updates: कपिल मिश्रा ने संस्कृत में ली शपथ
February 24, 2025 11:44 am
दिल्ली सरकार में मंत्री और बीजेपी विधायक कपिल मिश्रा ने दिल्ली विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ ली। उन्होंने संस्कृत भाषा में शपथ ली।
विधानसभा की कार्यवाही शुरू, शपथ ले रहे विधायक
February 24, 2025 11:40 am
दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रोटेम स्पीकर अमरिंदर सिंह लवली सभी विधायकों को एक-एक करके शपथ दिला रहे हैं। पहले सीएम रेखा गुप्ता और फिर सभी मंत्रियों ने विधायक पद की शपथ ली।
विधानसभा सत्र से पहले प्रवेश वर्मा बोले-जो वादे किए उसे हम पूरा करेंगे…
February 24, 2025 11:39 am
दिल्ली की 8वीं विधानसभा के पहले सत्र पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “मैं विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि आपकी जो आशाएं और विश्वास था उस पर हमारी सरकार बिल्कुल खरी उतरेगी। हमने जो वादे किए उसे हम पूरा करेंगे…मैं अपनी विपक्ष की पार्टी से कहना चाहता हूं कि हमें उनका साथ चाहिए। हम चाहेंगे कि विधानसभा के सत्र में अच्छे प्रस्ताव पास हो और अच्छे कानून बने। जो दिल्लीवासियों के काम आ सके और हम दिल्ली को विकसित राजधानी के रूप में विकसित करेंगे…”
विधानसभा सत्र से पहले आतिशी बोलीं-जनता की आवाज बुंलदी के उठाएंगे
February 24, 2025 11:36 am
AAP नेता और विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा, ” आज से दिल्ली विधानसभा का नया सत्र शुरू हो रहा है। दिल्ली के लोगों ने हमें विपक्ष की जिम्मेदारी दी है और हम दिल्ली की जनता की आवाज बुलंदी से विधानसभा में उठाएंगे। बीजेपी ने दिल्ली वालों को वादा किया था कि पहली कैबिनेट की बैठक में हर महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने की योजना पास होगी लेकिन वो अभी तक नहीं हुई है…इस बात को हम विधानसभा में बुलंदी से उठाएंगे।”
भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने ली दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ।
February 24, 2025 11:34 am
#WATCH दिल्ली: भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने राज निवास में दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2025
दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। pic.twitter.com/YCagfmGQ9L