Delhi Metro On Women’s Day: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इंटरनेशनल वूमेंस डे 2025 के अवसर पर महिला यात्रियों के लिए एक अनूठी और रोमांचक पहल की घोषणा की है। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी क्रिएटिविटी और बौद्धिक क्षमता प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना है। इसके तहत ‘ऑन-द-स्पॉट पेबल आर्ट’ और ‘सुडोकू प्रतियोगिता’ जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जो महिलाओं के यात्रा अनुभव को और भी यादगार बना देगा। इसके अलावा, ऑनलाइन क्विज के माध्यम से महिलाओं को आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर भी मिलेगा।
DMRC is organizing an exclusive Quiz Competition for our female commuters on the occasion of International Women’s Day 2025
Quiz Duration: The quiz will run from 28th February to 4th March 2025 on DMRC’s official X (formerly Twitter) handle.
Daily Questions: Each day, one… pic.twitter.com/4S4MEOKGdz
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) March 1, 2025
तीन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर होंगे आयोजन
दिल्ली मेट्रो की इस अनोखी पहल के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर किया जाएगा। DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि यह कार्यक्रम 28 फरवरी, 3 मार्च और 4 मार्च 2025 को निम्नलिखित स्थानों पर आयोजित होगा:
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन – 28 फरवरी
विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन – 3 मार्च
दिल्ली हाट-INA मेट्रो स्टेशन – 4 मार्च
बता दें कि इन प्रतियोगिताओं का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। महिला यात्री अपनी यात्रा के दौरान इनमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा और कलात्मकता का प्रदर्शन कर सकती हैं। इस अनोखी पहल के जरिए दिल्ली मेट्रो महिला यात्रियों को न केवल एक रोचक अनुभव प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें अपनी रचनात्मक सोच को उजागर करने का अवसर भी दे रही है।
पेबल आर्ट कंपीटिशन में सर्वश्रेष्ठ कृतियों को मिलेगी नई पहचान
पेबल आर्ट प्रतियोगिता उन महिला यात्रियों के लिए एक बेहतरीन मंच है, जो कला और रचनात्मकता में रुचि रखती हैं। इस प्रतियोगिता (Delhi Metro On Women’s Day) में बनाई गई सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियों को दिल्ली मेट्रो के विभिन्न स्टेशनों पर प्रदर्शित किया जाएगा। इससे अन्य यात्री भी इन कलाकृतियों को देख सकेंगे और महिला यात्रियों की प्रतिभा और रचनात्मकता को सराह सकेंगे। DMRC के मुताबिक़ यह पहल महिलाओं के भीतर छिपे कलात्मक और बौद्धिक कौशल को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है। इससे न केवल महिला यात्रियों को एक नया अनुभव मिलेगा, बल्कि वे इस आयोजन (Delhi Metro On Women’s Day) के माध्यम से अपनी क्षमताओं को बेहतर तरीके से पहचानने में भी सक्षम होंगी।
महिलाओं के लिए ऑनलाइन क्विज का भी आयोजन
दिल्ली मेट्रो ने महिला यात्रियों के लिए एक विशेष ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता की भी घोषणा की है, जो 28 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक चलेगी। यह प्रतियोगिता दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (@OfficialDMRC) पर आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस क्विज में भाग लेने वाली महिलाओं को रोज़ाना एक सवाल का जवाब देना होगा, और हर दिन पहली सही उत्तर देने वाली प्रतिभागी को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। यह आयोजन महिलाओं के बीच ज्ञान और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। वहीं विजेताओं की घोषणा 5 मार्च 2025 को दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। इससे न केवल महिलाओं को अपने ज्ञान को परखने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे आकर्षक पुरस्कार भी जीत सकती हैं।
Join DMRC’s exclusive International Women’s Day celebrations with exciting activities for our female commuters!
1. On-the-spot Pebble Art Activity
2. Sudoku CompetitionThese competitions are currently in progress at these metro stations:
1. Rajiv Chowk
2. Vishwavidyalaya
3.…— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) February 28, 2025
महिला यात्रियों के लिए प्रतिबद्ध दिल्ली मेट्रो
दिल्ली मेट्रो हमेशा से महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देता रहा है। DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिलाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने और अपनी रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने का एक बेहतरीन अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि “महिला यात्री दिल्ली मेट्रो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और उनकी यात्रा को और अधिक रोचक और यादगार बनाने के लिए यह विशेष आयोजन किया गया है। हम चाहते हैं कि महिलाएं इस आयोजन (Delhi Metro On Women’s Day) में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने हुनर को निखारने का यह सुनहरा मौका न गंवाएं।”
यह भी पढ़ें:
Delhi Assembly: मोहल्ला क्लीनिक से कोविड तक, जानिए CAG की दूसरी रिपोर्ट में क्या हुए खुलासे
हनी सिंह के नए गाने Maniac पर बवाल! भोजपुरी का सम्मान या अश्लीलता की हद पार?