Chandra Grahan on Holi

Chandra Grahan on Holi: इस होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए क्या होगा इसका प्रभाव

Chandra Grahan on Holi: भारत में हर दिन कोई ना कोई त्योहार और पर्व मनाए जाते हैं। फाल्गुन माह में तो भारत के सबसे बड़े त्योहार में से एक होली का सबको इंतजार रहता है। बता दें, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को देश भर में होली का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को हर राज्य में अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया जाता है। होली रंगो का ऐसा त्योहार होता है, जिसमे लोग गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं। लेकिन आपको बता दें, भारत में ग्रहण का काफी धार्मिक महत्व है और होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। धार्मिक मान्यतों के अनुसार ग्रहण के समय शुभ कार्यों की मनाही होती है। ऐसे में लोगों के मन में चंद्र ग्रहण और होली के त्योहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते हैं होली पर लगने वाले इस चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव होगा।

साल का पहला चंद्र ग्रहण

इस बार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 14 मार्च को है, इस दिन पूरे देश में धूम-धाम से होली का त्योहार मनाया जाता है। इतना ही नहीं इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। इसलिए यह चंद्र ग्रहण खास होगा। हालांकि ज्योतिष विद्वानों ने इसे आंश‍िक चंद्र ग्रहण बताया है। .

क्या होगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस साल 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, क्योकि ग्रहण के समय भारत में दिन का समय होगा इसलिए यह भारत में नजर नहीं आएगा। चंद्र ग्रहण के नजर नहीं आने के कारण इसका धार्मिक रूप से प्रभाव नहीं पड़ेगा और होली के त्योहार पर चंद्र ग्रहण का कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐसे में लोग आराम से होली का आनंद उठा सकतें हैं।

चंद्र ग्रहण का समय

होली के दिन लगने वाले आश‍िक चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 9:27 मिनट पर शुरू होगा और 10 बजकर 39 मिनट पर आंशिक और 11 बजकर 56 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण समाप्त हो जाएगा। ग्रहण का समय दिन का होने के कारण यह भारत में नजर नहीं आएगा और इसी कारण इसका असर भी भारत पर नहीं होगा। यह ग्रहण मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, यूरोप के कई हिस्सों, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका के बड़े हिस्से सहित अन्य जगहों पर पड़ने वाला है।

ये भी पढ़ें : Holika Dahan 2025: 12 या 13 मार्च, कब है होलिका दहन? यहां जानें सही तिथि और मुहूर्त