Interesting Facts About Oscar award: ‘एकेडमी अवॉर्ड्स’ यानी ‘ऑस्कर अवॉर्ड्स’ हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड फंक्शन है, जिस पर पूरी दुनिया की फिल्मी हस्तियों और फैंस की नजरें टिकी होती हैं। हो भी क्यों ना, जब किसी व्यक्ति को उसके काम के लिए ग्लोबली सराहा जाता है, तो न सिर्फ व्यक्तिगत तौर पर बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात होती है। खैर, बात करें ऑस्कर की तो, इस बार 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन हो रहा है।
इस अवॉर्ड फंक्शन के इतने साल बीत जाने के बाद भी कुछ लोग शायद यह नहीं जानते होंगे कि कैसे इस अवॉर्ड की शुरुआत हुई थी। कैसे इसे ‘ऑस्कर’ नाम दिया गया और इसका पूरा इतिहास क्या है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको ‘ऑस्कर’ से जुड़ी 10 ऐसी रोचक बातें (Interesting Facts About Oscar) बताने जा रहे हैं, जो शायद आपने पहले नहीं सुनी होंगी। तो आइए बताते हैं-
‘ऑस्कर’ अवॉर्ड से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
1. सबसे पहले आपको ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ के असली नाम के बारे में बताते हैं। जी हां, ‘ऑस्कर’ को ‘एकेडमी अवॉर्ड्स’ के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन इसका ऑफिशियल नाम ‘एकेडमी अवॉर्ड ऑफ़ मेरिट’ है।
2. ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ की ट्रॉफ़ी मैक्सिकन फिल्ममेकर और एक्टर एमिलियो फर्नांडीज से इंस्पायर्ड है। यह तांबे, निकल और चांदी से बनी होती है। इसके ऊपर 24 कैरेट सोने से बनी लेयर होती है। इस पूरी ट्रॉफी को बनाने में 500 डॉलर का खर्च आता है।
3. दूसरे विश्व युद्ध के दौरान, मैटल की कमी के चलते ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ की ट्रॉफी प्लास्टर से बनाई गई थी। जिस पर पेंट करके स्टार्स को दिया गया था। ऐसा अगले तीन सालों तक हुआ था।
4. ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ पाने वाली पहली भारतीय महिला भानु अथैया थीं। उन्हें यह अवॉर्ड 1983 में रिचर्ड एटनबरो की फ़िल्म ‘गांधी’ के लिए कॉस्ट्यूम डिज़ाइन करने के लिए दिया गया था।
5. ‘एकेडमी अवॉर्ड’ प्रॉप्त करने वाली सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस टैटम ओनील हैं। उन्होंने फिल्म ‘पेपर मून’ के लिए अवॉर्ड जीता था।
6. ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ के बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि अगर कोई विजेता अपनी ट्रॉफी बेचना चाहे, तो वह इसे सिर्फ एकेडमी को ही बेच सकता है, वह भी सिर्फ 1 डॉलर में।
7. साउंड मिक्सर kevin o’connell एक इकलौते ऐसे स्टार हैं, जिन्हें ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ के लिए 20 बार नॉमिनेट किया गया। फिर भी, वह एक भी बार अवॉर्ड जीत नहीं पाए।
8. ऑस्कर के इतिहास में अब तक सिर्फ 3 लोग ही ऐसे है, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को लेने से मना किया है।
9. 1989 से पहले अवॉर्ड विजेता का नाम अनाउंस करने के लिए ‘And the winner is…’ कहा जाता था। इसे बाद में ‘And the oscar goes to…’ बोला जाने लगा।
10. एकेडमी अवॉर्ड्स का नाम ‘ऑस्कर’ अकादमी लाइब्रेरियन मार्गरेट हेरिक ने रखा था, क्योंकि उन्हें यह ट्रॉफी अपने अंकल ऑस्कर जैसी लग रही थी।
यह भी पढ़ें:
- जानें कैसे हुई थी ‘ऑस्कर’ अवॉर्ड की शुरुआत, नाम के पीछे की कहानी भी है बेहद रोचक
- Oscars 2025: दिल्ली की 9 साल की लड़की ‘अनुजा’ का ऑस्कर में टूटा सपना, लेकिन दिलों पर छोड़ गई गहरी छाप!
- Oscar 2025: ऑस्कर में 5 अवार्ड जीतकर, अनोरा ने अपने नाम किया बेस्ट फिल्म का खिताब