International Women’s Day Trending Quiz in Hindi: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) दुनियाभर में मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके संघर्षों और समाज में उनके योगदान को सम्मान दिया जाता है। यह दिन जेंडर इक्वालिटी को बढ़ावा देने और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का भी प्रतीक है।
View this post on Instagram
कब और कैसे हुई Womens Day की शुरुआत?
महिला दिवस मनाने की शुरुआत 20 वीं सदी से हुई थी।1908 में अमेरिका में कामकाजी महिलाओं में कम वेतन, अधिक कार्य घंटे और मतदान का अधिकार की मांग को लेकर न्यूयॉर्क में प्रदर्शन किया। इसके एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत हुई थी और तब से लेकर आज तक, यह दिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। प्रत्येक वर्ष महिला दिवस की एक नई थीम तय की जाती है, जो महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने का कार्य करती है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित किया जाता है।
महिला दिवस 2025 की थीम
बता दें कि हर साल यूनाइटेड नेशन महिला दिवस के लिए एक विशेष थीम तय करता है 2024 की थीम समावेशन को प्रेरित करें (inspire inclusion) थी। जिसका उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर और भागीदारी दिलाना है। वहीं। इस वर्ष महिला दिवस 2025 के लिए थीम एक्सीलरेट एक्शन यानि कार्यवाही में तेजी लाना रखी गई है। यह तीन सभी महिलाओं और लड़कियों के अधिकार सामान्य और सशक्तिकरण पर आधारित है।
Womens Day Quiz: महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब
इस खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं महिलाओं से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब, जो न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं बल्कि आपके सामान्य ज्ञान को भी बढ़ाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं महिलाओं की उपलब्धियों से जुड़े ये महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब:
1️⃣ प्रश्न: भारत की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थीं?
उत्तर: सरोजिनी नायडू
2️⃣ प्रश्न: वैज्ञानिक विषय में पीएचडी प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला कौन थीं?
उत्तर: कमला सोहोनी
3️⃣ प्रश्न: किस महिला वैज्ञानिक को पहली बार नोबेल पुरस्कार मिला?
उत्तर: मैरी क्यूरी
4️⃣ प्रश्न: अंतरिक्ष में यात्रा करने वाली पहली महिला कौन थीं?
उत्तर: वेलेंटीना तेरेश्कोवा (सोवियत संघ)
5️⃣ प्रश्न: अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला कौन थीं?
उत्तर: कल्पना चावला
6️⃣ प्रश्न: भारत की पहली महिला डॉक्टर कौन थीं?
उत्तर: कादंबिनी गांगुली
7️⃣ प्रश्न: किसी भारतीय राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थीं?
उत्तर: सुचेता कृपलानी
8️⃣ प्रश्न: लोकसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं?
उत्तर: मीरा कुमार
9️⃣ प्रश्न: भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश कौन थीं?
उत्तर: फातिमा बीबी
🔟 प्रश्न: भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री कौन थीं?
उत्तर: निर्मला सीतारामन
यह भी पढ़ें:
International Women’s Day: 35 प्लस सिंगल महिलाओं को क्या-क्या झेलना पड़ता है सामाजिक दबाव?