साइनाइड किलर से किडनैपिंग क्वीन तक: भारत की 10 खूंखार महिला डॉन, जिनके नाम से थर्राते थे लोग

Mahila Diwas 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  के मौके पर जहां हम महिलाओं की उपलब्धियों और सशक्तिकरण (Nari Shakti) की बात करते हैं, वहीं अपराध की दुनिया में भी कुछ महिलाओं ने ऐसा मुकाम हासिल किया है कि उनके नाम लेने भर से लोग कांप जाया करते थे। ये महिलाएं न सिर्फ अपराध की दुनिया में छाई रहीं, बल्कि उन्होंने अपने दम पर एक अलग मुकाम बनाया। आइए जानते हैं भारत की ऐसी ही 10 खूंखार(India’s Most Wanted Woman Criminal) महिला डॉन के बारे में, जिन्होंने अपराध जगत में अपना खौफ जमा रखा था।

1. संतोकबेन साराभाई जडेजा: गॉडमदर ऑफ पोरबंदर

गुजरात की संतोकबेन साराभाई जडेजा को ‘गॉडमदर’ के नाम से जाना जाता था। उन्होंने अपने पति सरमन मुंजा जडेजा की हत्या के बाद उनकी गैंग की कमान संभाली।

संतोकबेन (India’s Most Wanted Woman Criminal) ने अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए 14 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। उन पर 500 से अधिक मामले दर्ज थे, और उनकी कहानी पर ‘गॉडमदर’ नाम की फिल्म भी बनी।

2.जेनाबाई दारूवाला: मुंबई की गॉडमदर

जेनाबाई दारूवाला मुंबई के नागपाड़ा में शराब और राशन के कालाबाजारी के धंधे से जुड़ी थीं। उनका अंडरवर्ल्ड के बड़े डॉन्स से गहरा संबंध था, और उन्हें ‘आपा’ के नाम से जाना जाता था।

3. फूलन देवी: बैंडिट क्वीन

फूलन देवी, जिन्हें ‘बैंडिट क्वीन’ के नाम से जाना जाता था, चंबल के बीहड़ों में दहशत का पर्याय थीं। उन्होंने बेहमई गांव में 22 ठाकुरों की हत्या कर दी थी, जिन्होंने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

बता दें कि फूलन ने 1983 में सरेंडर किया और बाद में सांसद भी बनीं। हालांकि, 2001 में उनकी हत्या कर दी गई। उनकी कहानी पर ‘बैंडिट क्वीन’ नाम की फिल्म भी बनी।

4. हसीना पारकर: गॉडमदर ऑफ नागपाड़ा

दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर को ‘गॉडमदर ऑफ नागपाड़ा’ के नाम से जाना जाता था। उन्होंने मुंबई में अपने भाई के अवैध धंधों को संभाला और क्राइम वर्ल्ड में अपना दबदबा बनाया। 2014 में उनकी मृत्यु हो गई।

5. नीता नायक: गैंगस्टर पति की उत्तराधिकारी

नीता नायक ने अपने गैंगस्टर पति अश्विन नायक की हत्या के बाद उनकी गैंग की कमान संभाली। उन्होंने मुंबई में रंगदारी और नशीली दवाओं के कारोबार को संचालित किया। हालांकि, बाद में उनकी हत्या कर दी गई।

6. केडी केम्पम्मा: साइनाइड किलर

केडी केम्पम्मा, जिन्हें ‘साइनाइड किलर’ के नाम से जाना जाता था, बेंगलुरु की रहने वाली थीं। उन्होंने एक मंदिर में आने वाली अमीर महिलाओं को साइनाइड देकर मार डाला और उनके जेवरात लूट लिए।

वहीं केम्पम्मा (India’s Most Wanted Woman Criminal) ने 1999 से 2007 के बीच छह हत्याएं कीं। उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी, जिसे बाद में आजीवन कारावास में बदल दिया गया।

7. सोनू पंजाबन: सेक्स रैकेट की मालकिन

सोनू पंजाबन ने हरियाणा और दिल्ली में सेक्स रैकेट चलाया। उनके दोनों पति गैंगस्टर थे और पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। सोनू पर हत्या और पॉक्सो एक्ट के मामले भी दर्ज थे।

8. रुबीना सिराज सैय्यद: हिरोइन ऑफ अंडरवर्ल्ड

रुबीना सिराज सैय्यद ने छोटा राजन के साथ मिलकर अपराध की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने जेल में कैदियों तक हथियार और नशीली दवाएं पहुंचाने का काम किया। उन पर कई गंभीर आरोप थे।

9.अर्चना शर्मा: किडनैपिंग क्वीन

मध्य प्रदेश के उज्जैन में जन्मी अर्चना शर्मा को ‘किडनैपिंग क्वीन’ के नाम से जाना जाता था। वह पहले पुलिस में नौकरी करती थीं, लेकिन बाद में फिल्मों में अभिनेत्री बनने का सपना लेकर डॉन बबलू श्रीवास्तव के संपर्क में आईं।

बता दें कि अर्चना ने कई हाई-प्रोफाइल अपहरण किए और विदेश से भी रंगदारी वसूली करती थी। उन्होंने अपराध की दुनिया में एक अलग मुकाम बनाया और उनके नाम से लोग थर्राते थे।

10. समीरा जुमानी: अबु सलेम की पत्नी

समीरा जुमानी, 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी अबु सलेम की पत्नी थीं। उन पर कई बम धमाकों, फ्रॉड और वसूली के मामले दर्ज थे। वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बची रहीं।

यह भी पढ़ें:

Women’s Day Special: भारत की संसद से लेकर न्यायपालिका तक कितनी है महिलाओं की भागीदारी? समझिए

15 महिलाएं जिन्होंने संविधान में औरतों के अधिकारों के लिए उठाई थी आवाज, जानिए उनके बारे में