टैरिफ पॉलिसी से शेयर बाजार में हाहाकार! अंबानी-मस्क समेत 322 अरबपतियों की दौलत डूबी

US Stock Market Recession: अमेरिकी शेयर बाजार (nasdaq) में आई भारी गिरावट ने दुनियाभर के अरबपतियों बड़ा झटका दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, दुनिया के 500 अरबपतियों में से 322 की नेटवर्थ में गिरावट देखी गई है, जिनमें से 37 अरबपतियों की दौलत में 1 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी आई है। एलन मस्क को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जिनकी नेटवर्थ में 29 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई। इसके अलावा, भारत के अरबपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की दौलत में भी भारी कमी आई है।

एलन मस्क सबसे ज्यादा घाटे में

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के CEO एलन मस्क को सबसे ज्यादा नुकसान (tesla share price) हुआ है। उनकी नेटवर्थ में 29 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई, जिसके बाद उनकी कुल दौलत 301 अरब डॉलर रह गई। इस साल अब तक मस्क की नेटवर्थ में 132 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है। 17 दिसंबर को उनकी नेटवर्थ 486 अरब डॉलर थी, जो अब 185 अरब डॉलर कम हो चुकी है।

अमेरिकी मार्केट में क्यों आ रही गिरावट?

बता दें कि अमेरिकी शेयर मार्केट (US Stock Market) में भारी मंडी (Recession) देखी गई है। डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी (Tariff Policy) के कारण डाउ जोन्स 890 अंक (2.08%) गिरकर 41,911 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 4.00% की गिरावट आई, जो 728 अंक गिरकर 17,468 पर आ गया। S&P 500 इंडेक्स में भी 2.70% की गिरावट दर्ज की गई। 19 फरवरी के रिकॉर्ड उच्च स्तर से एसएंडपी 500 की मार्केट वैल्यू में 4 ट्रिलियन डॉलर (करीब 350 लाख करोड़ रुपए) से अधिक की गिरावट आई है।

भारतीय अरबपतियों को भी लगा बड़ा झटका

भारत के अरबपतियों को भी इस गिरावट (US Stock Market Recession) से नुकसान हुआ है। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 1.36 अरब डॉलर की गिरावट आई, जिसके बाद उनकी कुल दौलत 86.7 अरब डॉलर रह गई। गौतम अडानी की नेटवर्थ में 661 मिलियन डॉलर की कमी आई, और उनकी कुल दौलत 68.3 अरब डॉलर रह गई। वहीं भारत के अन्य 25 अरबपतियों में से 24 की नेटवर्थ में गिरावट देखी गई, जबकि सिर्फ सुनील मित्तल की दौलत में इजाफा हुआ।

अन्य अरबपति जिनको हुआ भारी नुकसान

एलन मस्क के अलावा कई अन्य अरबपतियों को भी भारी नुकसान हुआ है। मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ में 9.46 अरब डॉलर, जेफ बेजोस की नेटवर्थ में 4.21 अरब डॉलर, और लैरी एलिसन की नेटवर्थ में 7.26 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई। बिल गेट्स, लैरी पेज, सर्जी ब्रिन, और स्टीव बॉल्मर जैसे दिग्गजों की दौलत में भी कमी आई है।

यह भी पढ़ें:

कौन हैं रोशनी नादर मलहोत्रा जो रातोंरात बन गईं एशिया की सबसे अमीर महिला

ट्रंप टैरिफ से आपने किचन पर क्या होगा असर, बढ़ेंगे दाम या घट जायेगा खर्चा? जानें पूरी डिटेल