WPL 2025

WPL 2025 का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस पर हुई धनवर्षा, जानें कितनी मिली धनराशि…

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग का रोमांचक समापन हो गया। मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार यह खिताब (WPL 2025) अपने नाम किया। इससे पहले भी साल 2023 में दिल्ली की टीम को हराकर ही मुंबई ने पहली बार WPL का ख़िताबा अपने नाम किया। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार खिताब जीता। इससे पहले 2023 में उसने खिताब जीता। इस जीत के साथ मुंबई की टीम मालामाल हो गई। चलिए जानते हैं विजेता-उपविजेता के साथ खिलाड़ियों पर कितनी धनवर्षा हुई..?

मुंबई इंडियंस को 6 करोड़ रुपये मिले

मुंबई इंडियंस की टीम इस खिताब जीतने के साथ ही मालामाल हो गई हैं। डब्ल्यूपीएल 2025 का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस को 6 करोड़ रुपये मिले। जबकि मुंबई की टीम के सभी खिलाड़ियों को लिमिडेट एडिशन घड़ियां दी की गईं। बता दें फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 141 रन बनाए। इस तरह मुंबई की टीम ने 8 रन से फाइनल मैच अपने नाम किया।

दिल्ली कैपिटल्स को हुआ काफी घाटा

इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम को काफी घाटा हो गया। फाइनल में शानदार शुरुआत के बावजूद दिल्ली की टीम को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में हारी। तीनों सीजन में टीम ने फाइनल में डायरेक्ट एंट्री पाई, लेकिन चैंपियन नहीं बन पाई। डब्ल्यूपीएल 2025 उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये मिले हैं। अगर दिल्ली की टीम चैंपियन बन जाती तो 6 करोड़ रूपये मिलते।

जानें किस खिलाड़ी को मिली कितनी धनराशि

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर– नट साइवर-ब्रंट (मुंबई इंडियंस) – 5 लाख रुपये
ऑरेंज कैप- नट साइवर-ब्रंट (मुंबई इंडियंस) – 5 लाख रुपये
पर्पल कैप- एमेलिया केर (मुंबई इंडियंस) – 5 लाख रुपये
एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- अमनजोत कौर (मुंबई इंडियंस) – 5 लाख
सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट- चिनेल हेनरी (यूपी वारियर्स)- 5 लाख रुपये
सबसे ज्यादा छक्के – एश गार्डनर (गुजरात जायंट्स) – 5 लाख रुपये
सबसे बेहतरीन कैच – एनाबेल सदरलैंड (दिल्ली कैपिटल्स) – 5 लाख रुपये

यह भी पढ़ें:

भारत तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए तैयार, न्यूजीलैंड को फिर देनी होगी पटखनी

LSG को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण आईपीएल के पहले हाफ से बाहर हुआ ये तेज़ गेंदबाज़