Chaitra Month 2025 Festivals: रंग पंचमी, नवरात्रि, हिन्दू नव वर्ष से लेकर गुड़ी पड़वा तक, देखें चैत्र महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

रंग पंचमी, नवरात्रि, हिन्दू नव वर्ष से लेकर गुड़ी पड़वा तक, देखें चैत्र महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Chaitra Month 2025 Festivals: हिन्दू कैलेंडर के पहले महीने चैत्र की शुरुआत हो गई है। शनिवार, 15 मार्च से शुरू होकर यह महीना शनिवार, 12 अप्रैल को समाप्त होगा। यह महीना वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और हिंदू परंपराओं में इसे अत्यधिक शुभ माना जाता है। यह महीना चैत्र प्रतिपदा (Chaitra Month 2025 Festivals) से शुरू होता है, जो कई क्षेत्रों में हिंदू नववर्ष की शुरुआत का भी प्रतीक है।

चैत्र माह में कई महत्वपूर्ण त्योहार और व्रत (Chaitra Month 2025 Festivals) मनाए जाते हैं। इनमें गणगौर व्रत, रंग पंचमी, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा, यमुना छठ, राम नवमी और हनुमान जयंती आदि शामिल हैं। ये पर्व लोगों को एक साथ लाते हैं, आध्यात्मिकता, संस्कृति और सामुदायिक बंधन को बढ़ावा देते हैं। प्रत्येक उत्सव का अपना अनूठा महत्व, अनुष्ठान और परंपराएं होती हैं, जो चैत्र को एक जीवंत और उत्सवपूर्ण महीना बनाती हैं।

Chaitra Month 2025 Festivals: रंग पंचमी, नवरात्रि, हिन्दू नव वर्ष से लेकर गुड़ी पड़वा तक, देखें चैत्र महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

चैत्र महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

15 मार्च 2025 शनिवार- गणगौर व्रत
18 मार्च 2025 मंगलवार- अंगारकी चतुर्थी/संकष्टी चतुर्थी
19 मार्च 2025 बुधवार- रंग पंचमी
21 मार्च 2025 शुक्रवार- शीतला सप्तमी
22 मार्च 2025 शनिवार- कालाष्टमी, शीतला अष्टमी
25 मार्च 2025 मंगलवार- पापमोचनी एकादशी
27 मार्च 2025 गुरुवार- मधु कृष्ण त्रयोदशी, रंग तेरस, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
29 मार्च 2025 शनिवार- चैत्र अमावस्या
30 मार्च 2025 रविवार- हिंदू नव वर्ष, चैत्र नवरात्रि आरंभ, चेटी चंद, गुड़ी पड़वा
31 मार्च 2025 सोमवार- झूलेलाल जयंती, मत्स्य जयंती, गणगौर व्रत पूजा,
01 अप्रैल 2025 मंगलवार- विनायक चतुर्थी व्रत
03 अप्रैल 2025 गुरुवार- यमुना छठ, स्कंद षष्ठी
05 अप्रैल 2025 शुक्रवार- दुर्गा अष्टमी व्रत, अशोक अष्टमी
06 अप्रैल 2025 शनिवार- रामनवमी, महतारा जयंती
08 अप्रैल 2025 मंगलवार- कामदा एकादशी
10 अप्रैल 2025 गुरुवार- प्रदोष व्रत, महावीर जयंती
12 अप्रैल 2025 शनिवार- हनुमान जयंती, पूर्णिमा

यह भी पढ़ें: Angarki Chaturthi 2025: आज है अंगारकी चतुर्थी, गणेश जी को समर्पित है यह व्रत