loader

24 December Ka Rashifal: सूर्य की कृपा से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

24 December Ka Rashifal

24 December Ka Rashifal: ज्योति शास्त्र में 12 राशियों (मेष, वृष, सिंह, कन्या,मिथुन, कर्क, धनु, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन) का उल्लेख किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है और ग्रह—नक्षत्र की चाल के अनुसार ही राशियों का आकंलन किया जाता है। आज 24 दिसंबर को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है और इस दिन सूर्य भगवान की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि सूर्यदेव के आशीर्वाद से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। ज्योति शास्त्र के गणनाओं के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है। ​चलिए जानते है सूर्य की कृपा से किन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत:—

कर्क राशिफल

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ मिल सकता है। आपको अपने काम में योजना बनाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आप कोशिश करें कि अपनी बात विश्वास के साथ लोगों के सामने रख सके। परिवार में खुशियां आएंगी। लम्बे समय से चले आ रहे विवाद खत्म हो सकते है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा, तभी भविष्य में सफलता मिलेगी।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामाजिक और आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जल्द ही नए काम की शुरूआत कर सकते है। काम की वजह से यात्रा का योग रहेगा जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। पुराने मित्रों से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। परिवार में छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। कार्य स्थल पर सहयोगियों से सराहना मिलेगी। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी कार्य को पूरा करने लेकर जल्दबाजी ना दिखाए।

मकर राशिफल

आज का दिन भाग्य की दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। आॅफिस में मनमुता​बिक काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से पहले परिवार और दोस्तों से सलाह ले। जीवन में बेहतर अवसर आ सकते है। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरों के कामों में कमी ना निकाले। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। अपने पार्टनर के साथ में सामजस्य बनाकर रहें।

यह भी पढ़े : Blue Lava Volcano: दुनिया का इकलौता ज्वालामुखी जिससे निकलता है नीला लावा,जानें इसके पीछे का रहस्य

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]