loader

Action against Amarmani पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की संपत्ति कुर्क, बस्ती के राहुल मद्धेशिया अपहरण मामले में हुई कार्रवाई

Action against Amarmani अमरमणि त्रिपाठी के खिलाफ यह कार्रवाई बस्ती के व्यापारी धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल के अपहरण मामले में फरार होने के चलते हुई है। अमरमणि के खिलाफ 24 अक्तूबर 2011 से गैर जमानती वारंट जारी है। और उन्हें अदालत में सरेंडर होना था। लेकिन अमरमणि सरेंडर नहीं हुए।

अमरमणि की संपत्ति की कुर्की

अमरमणि की चल-अचल संपत्ति की कुर्की हो रही है। पुलिस बल के साथ एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्य के साथ कोतवाली बस्ती के इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव मौजूद हैं। एमपी एमएलए कोर्ट के आदेश पर कुर्की हो रही है। कार्रवाई के चलते नौतनवा कस्बे में स्थित अमरमणि त्रिपाठी का आवास पुलिस छावनी तब्दील हो गया है।

कार्रवाई अपहरण मामले में हुई

बता दें कि पूर्व मंत्री के खिलाफ यह कार्रवाई अपहरण मामले में हुई है। दरअसल बस्ती के व्यापारी धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल का अपहरण हुआ था जिसमें अमरमणि फरार थे। अमरमणि को अदालत में सरेंडर होना था। अमरमणि सरेंडर नहीं हुए, जिसके चलते उनकी संपत्ति कुर्क की जा रही है।

धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल के अपहरण का था मामला

छह दिसंबर 2001 को व्यापारी धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल का अपहरण हो गया था। इस मामले में कोतवाली थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में अमरमणि समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया था। आरोप है कि लखनऊ के जिस मकान से अपहृत बालक मिला था, वह तत्कालीन मंत्री अमरमणि का था। अमरमणि के खिलाफ 24 अक्तूबर 2011 से गैर जमानती वारंट जारी है।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]