loader

‘वो 2002 से मोदी जी के पीछे हैं, लेकिन.., BBC डॉक्यूमेंटरी पर बोले अमित शाह

आयकर विभाग ने मंगलवार को बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों में सर्वे किया। कर्मचारियों के फोन छीन लिए गए और उन्हें घर भेज दिया गया। आम बोलचाल में इसे इनकम टैक्स रेड कहते हैं। छापेमारी की यह जानकारी लंदन स्थित बीबीसी कार्यालय से दी गई है। इसी बीच बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा रिएक्शन दिया है।
विपक्ष ने यह कहते हुए भाजपा की आलोचना की कि यह कार्रवाई बीबीसी के एक बेंड डॉक्यूमेंटरी से संबंधित है।

इसी बीच एक इंटरव्यू में अमित शाह ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिक्रिया दी है। ‘ये झूठे आरोप और षड्यंत्र कोई नई बात नहीं है, ये लोग 2002 से मोदी जी के पीछे पड़े हैं। लेकिन हर बार मोदी जी पहले से ज्यादा मजबूत होकर, जनता का अधिक विश्वास पाकर और लोकप्रिय हुए हैं।’, शाह ने कहा।
बीबीसी ने हाल ही में गुजरात दंगों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की कथित भूमिका पर एक वृत्तचित्र प्रसारित किया। भारत सरकार द्वारा इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद आज आयकर विभाग ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालयों का मंगलवार को दोनों शहरों के कार्यालयों में सर्वे किया।
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *