loader

Ayodhya ram mandir नरेन्द्र मोदी ने सभी को अयोध्या आने से क्यों रोका? क्यों कहा थोडा और इंतज़ार करो?

Ayodhya ram mandir

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Ayodhya ram mandir: करोड़ों हृदयों के आस्था पुंज अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण का अंतिम चरण चल रहा है। राम लला की मूर्ति स्थापना का भव्य आयोजन 22 जनवरी को होने जा रहा है। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुले मंच से पूरे भारत में अयोध्या (Ayodhya ram mandir) नहीं आने की बात कही और इंतजार करने को कहा।

अयोध्या से पूरे व्यक्तव्य में क्या कहा मोदी ने?

अयोध्या में जनसभा के सामने हाथ जोड़ते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की 140 करोड़ जनता को इस अद्वितीय क्षण की बधाई दी। मोदी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं और बहुत भाग्य से ये पल हम सब देख पा रहे हैं। राम लला (Ayodhya ram mandir) अब तक टेंट में थे, अब वो मंदिर में आएँगे। मोदी ने देश की जनता से कहा, “मैं 140 करोड़ जनता से हाथ जोड़ कर प्रर्थना करता हूँ, जब 22 जनवरी को अयोध्या में (Ayodhya ram mandir) राम लला विराजमान हों, जब उनकी प्राण प्रतिष्ठा हो, तब पूरा देश जगमगाना चाहिए, सभी अपने अपने घरों में राम ज्योति जलाएं। पूरा देश इस दिन दीपावली मनाएं।”

550 साल इंतज़ार किया है, अयोध्या आने के लिए थोड़ा और इंतज़ार करें: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से सभी को अयोध्या नहीं आने के लिए भी आग्रह किया, मोदी ने मंच से कहा, “ये संभव नहीं है कि सभी 22 जनवरी को अयोध्या आ पाएं, इसलिए मैं आग्रह करता हूँ, कि एक बार जब ये कार्यक्रम पूर्ण हो जाए तो सभी अपने अपने परिवार – जनों के साथ अयोध्या दर्शन (Ayodhya ram mandir) करने आएं। पर अभी हमसे कोई भी नहीं चाहेगा कि प्रभु राम को तकलीफ हो। हम सभी ने 550 साल का इंतज़ार किया है, बस थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।”

अयोध्या के लिए इंतज़ार करने की असल वजह ये है:

मोदी ने अयोध्या आने के लिए थोड़ा और इंतज़ार करने के लिए कहा, इसकी असल वजह है कि वहां पूरे राष्ट्र से गण मान्य लोग इकठ्ठा होंगे। कई विदेशी महमानों को भी इसका निमंत्रण भेजा गया है। इसी वजह से वहां  सरुक्षा दृष्टिकोण को देखते हुए नरेन्द्र मोदी ने ये बाद सभी से कही। वहां वीआईपी और वी वी आई पी श्रेणी के लोगों की भरमार होने वाली है। पूरे राष्ट्र भर से संतों का समागम होने वाला है, देश के बड़े नेता भी शामिल होंगे, इसमें सुरक्षा के लिए ज़ेड प्लस लेवल की सुरक्षा का इंतजाम किया जाना है। ऐसे में थोडा इंतज़ार करना ही आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करना होगा।

यह भी पढ़ें – Rameswaram Ayodhya Ramotsav Yatra : रामेश्वरम से अयोध्या तक निकलेगी शोभायात्रा, पूरे देश में गूंजेगा जय श्री राम…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें.

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]