loader

BARMER RAPE CD: बाड़मेर से कांग्रेस के पूर्व विधायक की अश्लील विडियो वायरल! पॉक्सो की धाराओं में आरपीएस पर भी मामला दर्ज!

BARMER RAPE CD

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। BARMER RAPE CD: राजस्थान में कांग्रेस पार्टी का समय ठीक नहीं चल रहा है। पहले लोकसभा चुनाव में करारी हार और अब कांग्रेस के एक विधायक पर रेप (BARMER RAPE CD) के आरोप। आरोप ही नहीं, 2 विडियो भी सामने आए हैं, जिनमें बाड़मेर कांग्रेस पूर्व विधायक मेवा राम जैन के होने का दावा किया जा रहा है।

ऍफ़ आई आर में दोनों वीडियोज का जिक्र कर चुकी है पीड़िता:

बीते 20 दिसंबर को एक महिला ने जोधपुर के राजीवनगर थाने में मामला दर्ज करवाया। (BARMER RAPE CD) रेप और पीड़िता की 15 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी की वजह से पॉक्सो की धाराओं के साथ अन्य कई धाराएं लगी हैं। इसी धरा में महिला ने अश्लील विडियो (BARMER RAPE CD) बनाने का भी जिक्र किया था। जो जांच अधिकारी को सौंपने की बात कही थी। अब ये वीडियोज हर जगह वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि इसमें दिखाई देने वाला व्यक्ति बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन है। इस मामले में कई हाई प्रोफाइल नाम शामिल हैं।

विधायक के साथ उपसभापति और पुलिस अधिकारी भी आरोपी :

इस हाई प्रोफाइल मामले में कांग्रेस के विधायक मेवाराम जैन के अलावा, कोतवाली एस एच ओ गंगाराम खावा, उपसभापति सुरतान सिंह, प्रवीन सेठिया, आरपीएस आनंद राजपुरोहित, प्रधान गिरधर सोढा, राम स्वरुप आचार्य, गोपाल सिंह राजपुरोहित और एस आई दाऊद खान भी शामिल है। रामस्वरूप आचार्य विधायक मेवाराम जैन का करीबी बताया जाता है।

इस मामले में पहली ऍफ़ आई आर 2022 में हुई!

विधायक मेवाराम जैन का करीबी बताए जाने वाले रामस्वरूप ने 29 नवम्बर 2022 क इस मामले में पहली ऍफ़ आई आर बाड़मेर की कोतवाली में दर्ज करवाई थी। इस ऍफ़ आई आर में रामस्वरूप ने पीड़िता के खिलाफ ही मामला दर्ज करवा कर जिक्र किया था कि वो एक महिला के सम्पर्क में आया था, बातों में फंसा कर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए और इसके बाद रेप (BARMER RAPE CD) का झूठा मामला दर्ज करवा कर ब्लैकमेल करने लगी। इस मामले में रामस्वरूप ने 2 महिलाओं समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

जांच के बाद होगी तस्वीर साफ़, अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे :

इस मामले में अभी तक किसी का भी कोई बयान सामने नहीं आया है। परन्तु मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। इससे पहले मेवाराम पर ईडी की भी कार्यवाही चल रही है। जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। सम्बंधित दोनों वीडियोज की भी जांच होगी। पहले विधायक को जांच में सहयोग का निर्देश देकर कोर्ट ने गिरफ्तारी स्थगित की थी। पर अब (BARMER RAPE CD) पॉक्सो के बाद क्या बदलाव आता है वो जांच पर निर्भर करता है। अभी मामले (BARMER RAPE CD) में कई पड़ाव बाकी नज़र आ रहे हैं। कई केस पहले हो चुके हैं। एक केस विधायक ने भी करवाया था ब्लैकमेल का, जिसके लिए पीड़िता ने दावा किया है कि वो झूठा केस है।

यह भी पढ़े: भाई को CM बनाने के लिए कभी कांग्रेस से लड़ी, अब थाम लिया YS शर्मिला ने उसी का हाथ, जानें वजह

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]