loader

Bhagwant Mann Death Threat: पंजाब सीएम भगवंत मान को खालिस्तानी आतंकी ने दी जान से मारने की धमकी

Bhagwant Mann Death Threat

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Bhagwant Mann Death Threat: आम आदमी पार्टी के पंजाब के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान को जान से मारने की धमकी (Bhagwant Mann Death Threat) मिली है। धमकी देने वाला कोई और नहीं खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ही है। पिछले काफी दिनों से गुरपतवंत एक्टिव मोड में हैं।

26 जनवरी को मारने की दी धमकी

सिख फॉर जस्टिस यानी एस ऍफ़ जे के सर्वेसर्वा गुरपतवंत सिंह पन्नू घोषित आतंकी है। पिछले कई दिनों से अलग अलग धमकियों (Bhagwant Mann Death Threat) की वजह से पन्नू काफी चर्चाओं में हैं। अभी थोड़े दिन पहले ही राम मंदिर को लेकर भी काफी विवादित बयान पन्नू ने जारी किया था। अब 26 जनवरी की तारीख दे कर असल में राष्ट्रीय सुरक्षा को भी धमकाया है।

गैंगस्टर सारे साथ आएं इस काम के लिए : पन्नू

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Bhagwant Mann Death Threat) ने कहा कि सभी गैंगस्टर साथ आएं और इस काम को अंजाम दें। उसने कहा कि पंजाब में ही सिखों के साथ अन्याय हो रहा है। पन्नू ने कहा कि पंजाब में जिस तरह से लॉ एंड आर्डर के नाम पर एनकाउंटर किये जा रहे हैं ये उसके खिलाफ उठाया जाने वाला कदम है। इसलिए सभी गैंगस्टर मुझसे सम्पर्क करें हम इसे रोकेंगे। भगवंत मान अब बेअंत सिंह (पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री) बन चूका है। इसलिए इसका अंत जरुरी है।

मुख्यमंत्री के साथ डीजीपी को भी मारने की धमकी

आतंकी पन्नू ने सिर्फ मुख्यमंत्री भगवंत मान को मारने (Bhagwant Mann Death Threat) की ही धमकी नहीं दी है। उसने सभी गैंगस्टर को पंजाब के डी जी पी गौरव यादव को भी मारने के लिए कहा है। गौरव यादव भी गोविन्द राम बनने की कोशिश कर रहा है। ये पंजाब के लिए सही नहीं है और ना ही सिखों के लिए। 26 जनवरी को इन दोनों को मार देना है।

26 जनवरी के नाम पर पन्नू पहले भी दे चूका है धमकी

26 जनवरी के लिए एक वीडियो जारी कर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी (Bhagwant Mann Death Threat) दी थी। इससे पहले भारत के टुकड़े करने की बाद कह चूका है। जहाँ भी भगवंत मान भारत का तिरंगा फहराने जाएंगे वहीँ पर माहौल ख़राब करने की चेतवानी दी थी। अब उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। इसके बाद मामले की जांच NIA यानी राष्ट्रिय जाँच एजेंसी कर रही है।

यह भी पढ़ें – Indigo Flight Fight: देरी से उड़ान की वजह से इंडिगो के पायलट को खाना पड़ा मुक्का, यात्री का मुक्का मारते हुए वीडियो वायरल

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]