loader

Bharat Jodo Nyay Yatra launched: मणिपुर में राहुल गांधी के बयान के क्या मायने? क्यों कहा, “हम मन की बात सुनने आए हैं?”

Bharat Jodo Nyay Yatra launched

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Bharat Jodo Nyay Yatra launched: पहले भारत जोड़ो यात्रा और अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) लेकर चले हैं कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गाँधी। राहुल गांधी इस यात्रा की मणिपुर से शुरुआत के बाद, पहले दिन ही मोदी के बारे में बात करने से नहीं चूके।

“वो सुनाते हैं, हम मन की बात सुनने आए हैं”

राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra launched) की शुरुआत की और कहा, कि हम जब पहले भारत जोड़ो यात्रा पर निकले थे तब कई घंटों की यात्रा के बाद थोड़ी देर भाषण देते थे, अब भी हम ऐसा ही करेंगे। इसके पीछे की वजह है कि हम कई घंटों तक आपको सुनना चाहते हैं। हम अपने मन की बात सुनाने नहीं, आपके मन की बात सुनने के लिए आए हैं।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात” कार्यक्रम को इंगित करते हुए राहुल गांधी ने मणिपुर वासियों से ये बात कही।

“हम वादा करते हैं, मणिपुर में शांति वापिस लाएंगे”

भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra launched) की शुरुआत कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और राहुल गाँधी ने हरी झंडी दिखा कर की। इस समय राहुल गाँधी, मल्लिकार्जुन खडगे मंच पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर बरसे। राहुल गाँधी ने कहा कि मणिपुर शांति और सद्भाव के लिए जाना जाता था, पर अब वो यहाँ से छीन लिया गया है, वो वादा करते हैं, हम उस वादे को पूरा करेंगे। मणिपुर में शांति और सद्भाव की पुनः स्थापना करेंगे।

“भारत का गहना है मणिपुर, आज़ादी में बड़ा योगदान”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने (Bharat Jodo Nyay Yatra launched) अपने व्यक्तव्य में कहा कि, “जब जवाहर लाल नेहरु, राजीव गाँधी और इंदिरा गांधी मणिपुर आई थी तब उन्होंने मणिपुर को भारत का गहना बताया था। आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान है मणिपुर का। मोदी तो यहाँ वोटों के लिए आने वाले शख्स हैं, अब मुसीबत में एक बार भी मोदी मणिपुर नहीं आए हैं। बगल में छुरी रख कर राम राम कहते हैं देश भर में।”

यह भी पढ़ें – Munawwar Rana : नहीं रहे मशहूर शायर मुनव्वर राणा, पढ़िए उनके 10 बेहतरीन शेर…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]