loader

Bigg Boss 17 Grand Finale: जल्द होगा ‘बिग बॉस 17’ विनर का एलान, जाने घर बैठे कैसे देखें ग्रैंड फिनाले

Bigg Boss 17 Grand Finale
Bigg Boss 17 Grand Finale(Photo-google)

Bigg Boss 17 Grand Finale: बिगबॉस 17 पिछले साल शुरू हुआ था, अब 2024 के जनवरी के आखरी समय में शो का ग्रैंड फिनाले है और शो का विनर कौन होगा यह जानने के लिए सभी उत्सुक है। सभी बस यहीं जानना चाहते हैं कि सलमान खान इस बात का एलान करदें की विनर कौन होगा। इस समय शो में 5 फाइनलिस्ट है। चलिए जाने कब और कहां देखें ये ग्रैंड फिनाले।

इस समय शुरू होगा ग्रैंड फिनाले

इस शो को आज 28 जनवरी पर समाप्त कर दिया जाएगा, आपको बता दें कि शाम 6 बजे शो की शुरुआत होगी और इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करेंगे। ये शो 6 बजे से लेकर 12 बजे तक चलेगा, इसके बाद शो के विनर की अनाउंसमेंट हो जाएगी। इसमें अभी मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, अरुण महाशेट्टी, मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार शामिल है। इन सब में से आज कोई एक ट्रॉफी ले जाएगा। साथ में विनर को 50 लाख तक का इनाम भी मिलेगा।

यहां देखें लास्ट एपिसोड

शो को आप दो जगह पर देख सकते हैं, अगर आप इस शो को ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो लाइव स्ट्रीमिंग शाम 6 बजे से जियो सिनेमा ऐप पर होगी। साथ ही ये शो ऑफलाइन भी उपलब्ध है जिसे आप कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। आज शाम इस शो में आपको अन्य सितारे भी देखने को मिलेंगे, जैसे हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह आदि। ये जानकारी भी सामने आई है कि शो में कुछ अलग ही देखने को मिलेगा।

ये सितारें भी होंगे मौजूद

ये ग्रैंड फिनाले 6 घंटे तक चलेगा, शो में कई सारे कंटेस्टेंट परफॉर्म भी करेंगे, साथ ही आपको बॉलीवुड के स्टार भी देखने को मिलेंगे, जैसे माधुरी दीक्षित, सुनील शेट्टी और भी कई एक्टर्स शामिल है। शो में आज आपको पता चल जाएगा की कौन है ट्रॉफी का असली हक़दार, साथ ही किसने फैंस का सबसे ज्यादा दिल जीता है।

यह भी पढ़े: Abhishek Kumar Profile: डिप्रेशन से लड़ कर अभिषेक कुमार ने शुरू किया नया सफर, इस तरह बने बिगबॉस 17 का हिस्सा

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]