loader

BUDGET 2024: आयुष्यमान योजना के तहत अब 10 लाख तक का इलाज! इन लोगों को भी अब योजना का मिलेगा लाभ

BUDGET 2024

BUDGET 2024: मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट (BUDGET 2024) में आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया है। लोकसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब आयुष्मान योजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाएगा। इस निःशुल्क इलाज सुविधा से उन्हें भी लाभ होगा। आपको बता दें कि आयुष्मान योजना के तहत परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। हालाँकि, अब सरकारी या निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत रु. 10 लाख तक मुफ्त इलाज का लाभ उठाया जा सकता है।

टीकाकरण को लेकर भी घोषणा

महिलाओं के स्वस्थ को लेकर भी केंद्र सरकार सजग नज़र आई। अपने अभिभाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण भी शुरू किया है। 9-14 वर्ष की आयु की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि आंगनबाडी केंद्रों का भी विकास किया जाएगा। इसके अलावा इसी वित्त वर्ष में महिलाओं के स्वस्थ को लेकर कई योजनाओं को शुरू कर दिया जाएगा।

एक करोड़ लखपति दीदी

केंद्र की मोदी सरकार में महिला सशक्तिकरण के लिए वित्त मंत्री ने ऐलान (Budget 2024) किया कि अगले पांच साल में 3 करोड़ महिलाओं को करोड़पति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा है कि देश में एक करोड़ से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। सरकार का यह कदम 9 करोड़ महिलाओं (Budget 2024) के जीवन स्तर को बदलने वाला है। इसके अलावा भी कई योजनाओं को महिलाओं के पक्ष में शुरू किया जाएगा। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है।

आयुष्मान भारत योजना क्या है?

नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा बनाई इस योजना (BUDGET 2024) के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज (आयुषायन योजना) का लाभ दिया जाता है। इसके लिए देश के सरकारी और निजी अस्पतालों को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत भर्ती होने से एक सप्ताह पहले और डिस्चार्ज होने के 10 दिन बाद तक की जांच का खर्च दिया जाता है। इस योजना के तहत कैंसर और किडनी रोग समेत कई गंभीर बीमारियों का भी इलाज किया जाता है।

यह भी पढ़े: BUDGET 2024: निर्मला सीतारमण ने इतने मिनटों में पूरा किया बजट भाषण, जानिए पहले के बजट रिकॉर्ड

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]