loader

Budget 2024: क्या है मोदी सरकार की “लखपति दीदी योजना”, वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए किया जिसका जिक्र

Budget 2024

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट (Budget 2024) पेश कर रही है। इस अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए है। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘लखपति दीदी योजना’ का लाभ देश में अब 3 करोड़ महिलाओं को मिलेगा और इसके लिए सरकार द्वारा बजट में आवंटन भी बढ़ाएगी। बजट पेश के दौरान वित्त मंत्री द्वारा मोदी सरकार की लखपति दीदी योजना का भी जिक्र किया गया। जिसने पूरे देश का ध्यान इस योजना की तरफ गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस योजना ​का जिक्र​ किया गया था। इस योजना की शुरूआत महिलाओं को आर्थिक रुप से इंपॉवर बनाने के लिए किया गया था। जिसमें पीएम मोदी द्वारा 15 अगस्त 2023 में लाल किले पर देश की जनता को संबोधित करने के ​दौरान इस योजना का जिक्र किया गया था।

क्या है मोदी सरकार की ‘लखपति दीदी योजना’

Budget 2024

वित्त मंत्री ने बजट भाषण (Budget 2024)  के दौरान बताया कि देश में अब तक इस योजना से 1 करोड़ महिलाओं को लाभ मिला है और शुरूआत में हमारा लक्ष्य 2 करोड़ महिलाओं के लिए था। ​लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है। इस योजना के तहत उन महिलाओं को शामिल किया जाता है जिनकी परिवार की ईयरली इनकम कम से कम 1 लाख रूपए होती है। लखपति दीदी योजना मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना में से एक है।

इस योजना में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करोड़ों महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इन सहायता समूहों में आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाएं शामिल है। इस योजना में इन सहायता समूहों को सरकार द्वारा कई तरह की स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी जो उन्हें पैसा कमाने योग्य बनाएगी और अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने का मौका देगी। इस स्किल ट्रेनिंग में महिलाओं को प्लंबिंग, LED बल्ब बनाने से लेकर, ड्रोन रिपेयरिंग जैसे टेक्नीकल काम सिखाकर आत्मनिर्भर बनाा चाहते है।

इस योजना में महिलाओं को क्या मिल रहे है लाभ

Budget 2024:

इस योजना के अनुसार देश की महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हो पाएगी। इस योजना के द्वारा महिलाओं के लिए वर्कशॉप्स का आयोजन किया जाएगा जहां उन्हें फाइनेंशियल के बारे में समझाया जाएगा। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को एंटरप्रेन्योरशिप इंडस्ट्री, शिक्षा और दूसरी जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटे छोटे लोन दिए जाते है।

इस योजना में महिलाओं को प्रोत्साहित (Budget 2024) किया जाता है कि वह डिजिटल प्लेटफार्मों, बैंकिंग सेवाओं और मोबाइल वॉलेट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करे। इस योजना में महिलाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग, छोटे लोन,बैंकिंग सेवाओं, बीमा कवरेज और आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा। लेकिन इसके लिए म​हिलाओं का स्वयं सहायता समूह का हिस्सा होना बेहद जरूरी है। वहीं वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान यह भी बताया कि कैसे उनकी सरकार देश में महिलाओं, किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए योजना चला रही है।

यह भी पढ़े: Budget 2024: क्या है सर्वाइकल कैंसर, जिसका ज़िक्र बजट में वित्तमंत्री ने किया, जानें इसके लक्षण और एचपीवी वैक्सीन के बारे में

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]