Budget 2025

बजट के बाद मिल सकती है बड़ी राहत, सरकार की घोषणा के बाद गिरे खाद्य तेलों के भाव

Budget 2025: आम बजट के बाद आम जनता को काफी राहत मिलने के उम्मीद नज़र आने लग गई है। शनिवार यानी 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट (Budget 2025) किया है। इसमें कृषि क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाओं के विस्तार के बारे में बड़े एलान किए गए हैं। बजट में धन धान्य योजना का एलान किया गया हैं। इसका फायदा कम उपज वाली जगहों पर मिलेगा। इसके अलावा सरकार ने बजट में तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर पूरा ध्यान दिया है।

सरकार की घोषणा के बाद गिरे खाद्य तेलों के भाव

बता दें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में तिलहन प्रोडक्शन बढ़ाने की बात को जोर दिया। इसके लिए सरकार आगे आने वाले दिनों में किसानों को बड़ी राहत भी दे सकती है। सरकार का इसके पीछे मकसद देश में तिलहन उत्पादन को बढ़ाने का होगा। बजट में इसके लेकर हुई घोषणा के बाद तेल-तिलहनों के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। ऐसे में मार्केट के जानकार आने वाले दिनों में सभी तरह के खाद्य तेल की रेट में कमी की संभावना जाहिर कर रहे हैं।

Budget 2025

दाम ऊंचा रहने से कम आयात हुआ

बता दें पिछले काफी समय से देश में खाद्य तेल का उत्पादन में काफी कमी देखने को मिली है। ऐसे में फिलहाल इंपोर्टेड खाद्य तेलों में सबसे सस्ता सोयाबीन तेल है। दाम ऊंचा रहने से सूरजमुखी तेल का भी कम आयात हो रहा है। पाम, पामोलीन का भाव इतना ऊंचा है कि इसके आगे सरसों तेल का दाम भी पाम, पामोलीन से नीचे हो गया है। ऐसे में सरकार देश में एक बार फिर खाद्य तेल का उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दे रही है।

तिलहन उत्पादन में चौथा सबसे बड़ा देश

देश में तिलहन उत्पादन पिछले पांच सालों में काफी अधिक बढ़ा हैं। फिलहाल तिलहन उत्पादन में भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है। भारत में प्रमुख रूप से मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल और सरसों जैसे तिलहन का उत्पादन होता है। अब मोदी सरकार देश में तिलहन उत्पादन को और अधिक बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसके लिए किसानों को कई तरह की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।

यह भी पढ़े: