loader

Chandrayaan 3 Highlights: 23 अगस्त को इतिहास रचेगा भारत, चंद्रमा की सतह पर उतरेगा लैंडर विक्रम

Chandrayaan 3 Highlights

Chandrayaan 3 Highlights: 23 अगस्त 2023 की तारीख भारत के लिए बेहद ख़ास मानी जा रही है। इस दिन भारत का डंका पूरी दुनिया में बजने में के लिए तैयार है। जी हां, 23 अगस्त को भारत अपने चंद्रयान के मिशन को पूरा करने के करीब है। विक्रम लैंडर (Chandrayaan 3 Highlights) 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह सॉफ्ट लैंडिंग करने जा रहा है। इसके साथ ही अब देशभर में प्रार्थना का दौर जारी हो गया है। पिछली बार अंतिम समय पर भारत अपने मिशन में कामयाब होने से चूक गया था। लेकिन इस बार भारत अपने ‘मिशन चंद्रयान’ में सफल होने के बेहद करीब पहुंच गया है।

चांद से केवल 25 किमी की दूरी:

बता दें करीब दो दिन के बाद विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह सॉफ्ट लैंडिंग करने जा रहा है। अगर अभी की बात करें तो चंद्रयान के चंद्रमा की सतह से करीब 25 किमी की दूरी पर मौजूद है। इससे पहले मिली जानकारी के मुताबिक विक्रम लैंडर ने दूसरी बार सफलतापूर्ण डिबूस्टिंग को पूरा किया था। ऐसे में अब जल्द ही विक्रम लैंडर की सफलतापूर्ण लैंडिंग की काफी उम्मीद की जा रही है। चंद्रयान-3 दो दिन बाद यानी 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करेगा।

विशेष पूजा का किया जा रहा है आयोजन:

बता दें भारत में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत प्रार्थना और धार्मिक अनुष्ठान से की जाती है। ऐसे में मिशन चंद्रयान की लैंडिंग से पहले भी देशभर में कई धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। सभी धर्मों के लोग अपनी-अपनी तरफ से प्रार्थना कर रहे हैं। कई जगह चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए विशेष हवन पूजा भी की गई।

ये भी पढ़ें: चीन और भारत में हुई जंग तो कौन जीतेगा युद्ध, किसकी सेना में है कितना दम..

14 जुलाई को चंद्रयान-3 को किया था लॉन्च:

बता दें पिछले महीने जब 14 जुलाई को इसरो ने चंद्रयान-3 को लॉन्च किया था तब भी देशभर में दुआओं का दौर देखने को मिला था। अब एक बार फिर पूरे देश के साथ दुनिया की नज़रें भारत के इस मिशन पर टिकी हुई हैं। इस मिशन के जिए इस दक्षिणी ध्रुव की कई अहम जानकारी भारत को हाथ लग सकती है।

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]