loader

Chirag Paswan: चिराग पासवान फिर थामेंगे एनडीए हाथ!, इस नेता से मुलाकात से मिला बड़ा संकेत

Chirag Paswan: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां अपने आप को मजबूत करने में लगी हुई है। कुछ ही समय पहले बिहार में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा था जब जदयू ने भाजपा का साथ छोड़कर राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के साथ हाथ मिलाया। हालांकि भाजपा तमाम प्रयासों के बावजूद जदयू का साथ बरक़रार नहीं रख पाई। लेकिन अब बिहार में भाजपा बड़ा दांव खेल सकती है। कयास लगाए जा रहे है कि नरेंद्र मोदी सरकार में चिराग पासवान एंट्री के लिए राजी हो गए हैं। ऐसे में अगर चिराग पासवान एनडीए के साथ हाथ मिलाते है तो यह बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल माना जाएगा।   
इस नेता से मुलाकात से मिला बड़ा संकेत:
चिराग पासवान के भाजपा के साथ आने की खबर को उस समय और हवा मिल गई जब उनकी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से उनकी मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि नित्यानंद राय ने ही चिराग पासवान को एनडीए के साथ आने के लिए राजी किया है। बता दें चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के बेटे है, जो अपने पिता की विरासत को संभाल रहे है। कुछ समय पहले चाचा से उनकी राजनीतिक जंग भी खूब चर्चा में रही थी। अब अगर चिराग पासवान NDA के साथ आते है तो आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।     
भाजपा के लिए बेहद जरुरी थे पासवान:
बता दें चिराग पासवान को भाजपा उनके चाचा के कारण अपने साथ जोड़ने में नाकामयाब हुई थी। उसके अलावा जदयू के कारण भी चिराग पासवान को टकराव की स्थिति का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब भाजपा ने जदयू से नाता टूटने के बाद बड़ा दांव खेलते हुए चिराग पासवान को अपने साथ जोड़ने का मन बना लिया है। भाजपा ने आपदा प्रबंधन के तहत चिराग पासवान की एंट्री को फाइनल कर दिया है। अब देखना होगा कि चिराग पासवान आखिर कब तक भाजपा के साथ हाथ मिलाते हैं। 
नित्यानंद राय ने कहीं ये बात:
बता दें हाल ही में खबर मिली थी कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से चिराग पासवान की लंबी मुलाकात हुई हैं। लेकिन नित्यानंद राय ने चिराग से अपनी इस मुलाकात को पारिवारिक बताया हैं। खैर इस मुलाकात असली कारण तो समय आने पर ही पता चलेगा। लेकिन नित्यानंद राय और चिराग पासवान की मुलाकात से बिहार की राजनीति में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई हैं।   
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें 
[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *