loader

City of jinn Bahla:यह है ‘जिन्नों का शहर’, मशहूर है कई जादूई कहानियां

City of jinn Bahla

City of jinn Bahla: आज के समय में कोई भी व्यक्ति जादु या अंधविश्वास से जुड़ी बातों पर यकिन नहीं करता। लेकिन आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे शहर के बारें में बताने जा रहे है जो अपने जादुई किस्सों के लिए काफी प्रसिद्ध है। जी हां, हम बात कर रहे है खाड़ी देश ओमान में स्थित एक छोटा सा शहर बहला (Bahla) की। यह शहर जादू और रहस्यों की कहानी से भरा पड़ा है। आज भी लोगों के ​बीच में आग उगलने वाले लकड़बग्घे से लेकर इंसानों के गधे बनने तक की कहानियां काफी चर्चित है। ओमान का यह शहर मस्कट से करीबन 200 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है। तो आइए जानते है इस शहर से जुड़ी कुछ रोचक बातों में बारे में :—

शहर पर ‘जिन्न’ का वाश

शहर बहला में आज भी घरों का निर्माण मिट्टी या फिर ईंटों से किया जाता है। यह एक शांत शहर माना जाता है जिसके प्रवेश द्वार पर बल-तोरणद्वार बना हुआ है। खबरों की माने तो कुछ लोग आज भी ‘जिन्न’ की कहानियों पर वि​श्वास करते है और इसी कारण वह इस बस्ती से दूर रहते है। जिन्न की यह कहानियां अरब लोककथाओं के समय से ही इसका हिस्सा रही है। लोगों का मानना है कि इस शहर पर आज भी जिन्नों का राज है जिसे देवताओं और इंसानों से अलग एक अलौकिक शक्ति बताया जाता है। जो इंसानों के साथ ही रहते है। यहां के लोग जिन्न को भगवान की ही एक रचना मानते है।

City of jinn Bahla

प्रसिद्ध हैं कई जादुई किस्से

इस शहर में कई जादुई किस्से और कहानियां प्रसिद्ध है। जिनमें से सबसे ज्यादा चर्चित है कि शहर को आक्रमणकारियों से बचाने के लिए दिव्य शक्तियों ने एक ही रात में शहर के चारों तरफ 13 किलोमीटर की दीवार बनाई थी। वहीं दो बहनों की कहानी भी काफी प्रसिद्ध है जिसमें से एक ​बहन ने शहर की सुरक्षा के लिए दिवार बनाई और दूसरी बहन से कृषि के लिए सिंचाई की प्रणाली ​का निर्माण किया था।

जिन्नों का शहर

स्थानिय लोगों का कहना है कि बहला शहर जिन्नों का है। जहां वे स्वतंत्रता के साथ रहते है।  इसके अलावा एक और ​​मशहूर कहानी है कि एक बूढ़ी औरत को अक्सर रात में अपनी गाय का दूध दुहते हुए आवाज सुनती थी। लेकिन जब भी वह यह देखने जाती तो उन्हें वहां कोई भी नहीं दिखता था। धीरे—धीरे यह किस्सा पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया। लोगों का मानना था कि उस बूढ़ी महिला के घर पर रोजाना रात को जिन्न आता था। इसके अलावा यहां पर इंसानों के गधे और अन्य जानवर के रूप में बदल जाने के भी किस्से काफी मशहूर है।

यह भी पढ़े : Margashirsha Purnima 2023: पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, मिलेगा 32 गुणा अधिक फल

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]